*#कछौना(हरदोई):* एक सप्ताह पूर्व छात्रा मेहजली बानो को घर में सोते समय सर्प ने काट लिया था, जिसका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज लखनऊ में सर्पदंश से पीड़ित छात्रा का निधन हो गया। इस घटना से परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार कछौना कस्बे के मोहल्ला सदर बाजार निवासी मो० हुसैन की पुत्री मेहजली बानो एक सप्ताह पूर्व घर में बिस्तर पर सो रही थी। इसी बीच उसे सर्प ने काट लिया, सर्पदंश से पीड़ित छात्रा को परिजनों ने आनन फानन में कछौना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया, जहां पर एक सप्ताह तक डॉक्टरों ने इलाज किया। रविवार को इलाज के दौरान छात्रा का निधन हो गया। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के लाख प्रयास के बावजूद बिटिया को नहीं बचा पाए। परिजनों की सतर्कता के बावजूद आखिर स्वास्थ्य विभाग की किस चूक से बिटिया को नही बचाया जा सका। परिजनों ने जागरुकता का परिचय देते हुये तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक बिटिया/छात्रा कक्षा-9 श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज कछौना पतसेनी हरदोई की छात्रा थी। राजस्व विभाग की टीम ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। जिससे परिजनों को दैवीय आपदा के तहत सहायता मिल सके। रिश्तेदार, पड़ोसी, विद्यालय प्रबंधक डॉ० शिवराज सिंह पटेल ने घर पहुंच कर परिजनों को इस दुःख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया।
हरदोई थाना क्षेत्र बधौली के अंतर्गत ग्राम सभा कुइयां के मजरा गदनपुर निवासी लल्लू साहित सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने मे लिखित दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही अनीश खान रईस खान चिरखा आदि ने अपनी दबंगई दिखाते हुए 70 वष पुराने पथरी बाबा के देवस्थान के चबूतरे को तोड़कर अपने खेत मे मिला लिया बीते कुछ वर्षों पर पहले यहां पर मेला भी लगता था जिससे पूरे गांव की आस्था जुड़ी हुई है ग्रामीण अनुज राजेंद्र मीरा लालता रामकुमार राम भरोसे गया प्रसाद आदि में आकौश है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस बारे में थाना अध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया मामला संज्ञान में आया है जाचं कर कार्यवाई की जाएगी।
हरदोई मुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि जिला स्वास्थ्य शासी निकाय एवं जिला टास्क फोर्स प्रतिरक्षण की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह 3:00 बजे से कलेक्टर सभागार में आहूत की गई है उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त बैठक हेतु नियत तिथि व समय पर प्रतिभाग करने का कष्ट करें..
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हरदोई जिले के सवायजपुर के शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में बीते शुक्रवार मोमोज खाने से चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी डॉक्टर ने फूड प्वाइजन की आशंका व्यक्त की थी जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सोमवार को फूड इंस्पेक्टर ने कुछ ठेलों से मोमोज व फिंगर चिप्स नष्ट कराये फिर कुछ मिठाई की दुकानों पर सैंपल लिए इसी बीच फ्रूड इंस्पेक्टर के साथ कुछ लोगों ने भीड़ के साथ हमला कर दिया फ्रूड इंस्पेक्टर ने किसी भी मामले की जानकारी देने से इनकार कर दिया टीम के वाहन चालक ने बताया कुछ लोगों ने पहले मेरी गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की जब हमने चाबी नहीं दी तो हमें बेरहमी से पीटा और अभद्रता की गई फिलहाल खाद विभाग की तरफ से अभी तक तहरीर सवाजपुर पुलिस को नहीं दी गई है पूरा मामला फ्रूड इंस्पेक्टर के बयान आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनके ड्राइवर को किसने पीटा और उनसे किसने अभद्रता की सवायजपुर कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है मामला क्या है चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखेंगे उसके बाद जाचं मे दोषी होगा उस पर कार्यवाई की जायेगी
। हरदोई मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निदेशालय किया है कि अपने ब्लॉक की समस्त पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची जिसमें पात्र अपात्र एवं केस रिमाण्ड किए लाभार्थियों का विवरण उनके नाम के संमुख अंकित हो ऐसे पंचायत भवनों पर सहज दृश्य स्थलों पर 20 अक्टूबर तक पेंट कराकर अनुपालन आख्या परियोजना निदेशक डी आर डी ए को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सांण्डी रोड स्थित श्रवण देवी मंदिर का भ्रमण किया उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी से मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तत्पश्रात उन्होंने मंदिर प्रागंण में स्थित सत्संग भवन तथा प्रहलाद कुण्ड का निरीक्षण किया तथा पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि पहलाद कुंण्ड में आवश्यक मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाए तथा कुण्ड में पानी भरने की व्यवस्था की जाये कुण्ड के आस पास आगन्तुकों के बैठने की पर्याप्त की जाये प्रागंण की साफ सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी एवं जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे
Mahoba mobile vaani akhtari begam
Transcript Unavailable.
