Satkarmo ka fal achha hota hai
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
Transcript Unavailable.
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
संडीला-जनपद में लेखपाल, पुलिसकर्मियों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में एक स्वास्थ्य कर्मी रेबीज इंजेक्शन लगाने के नाम पर रुपए वसूल रहा है जबकि जिस इंजेक्शन के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं वह निशुल्क लगाया जाता है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो संडीला की सीएससी का बताया जा रहा है। जहां संडीला के साथ-साथ आसपास के गांव से कुत्ता, बंदर कांटे का इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएससी पहुंचे मरीज से एक स्वास्थ्य कर्मी 30रूपये की अवैध वसूली कर रहा है।वायरल वीडियो में वसूली करता दिख रहा स्वास्थ्य कर्मी वार्ड बॉय बताया जा रहा है । सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। संडीला सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शरद वैश्य ने कहा कि सीएससी पर रेबीज के इंजेक्शन लगवाने का कोई भी शुल्क नहीं है।पहले यह इंजेक्शन सप्ताह में दो दिन लगाया जाता था।उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के निरीक्षण के बाद उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर रेबीज कनेक्शन अब प्रतिदिन लगाया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो को लेकर डॉक्टर शरद वैश्य ने कहा कि पत्रकारों द्वारा वीडियो दिखाया गया है वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाएगी इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Transcript Unavailable.
संडीला कस्बे के दशहरा पर्व पर रावण दहन किया गया। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में दशहरा पर्व पर रावण कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम ने तीर चलाकर रावण वा कुंभकर्ण के पुतलों में आग लग गई। आग लगते ही रावण कुंभकर्ण के पुतले धू धू करके जलने लगे। पुतले जलने के साथ ही रामलीला मैदान जय श्री राम व जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ी पड़ी। मैदान सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह , कस्बा चौकी प्रभारी मारकंडेय सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी अभय गुप्ता गंगासरण गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे
सण्डीला- नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में विजयदशमी का त्यौहार मनाया गया स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया मुख्य आकर्षण का केंद्र रावण मेकिंग प्रतियोगिता रही इसके साथ ही साथ पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनिष्ठा आराध्या एवं आयत ने प्राप्त किया रावण मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौनक एवं अंशिका ने प्राप्त किया एवं शिक्षिकाओं ने विस्तृत रूप से दशहरा के त्योहार पर प्रकाश डाला तत्पश्चात बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला जलाया और शपथ ली की बुराइयों को दूर भगाएंगे इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर विभा सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
संडीला- नगर के सेंट थेरेसा कॉलेज के प्रांगण में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैथोलिक डायस ऑफ लखनऊ के विशप डॉक्टर जेराल्ड जॉन मेथाइस वह विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार वंदना शर्मा ने कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सभी अतिथियों का स्वागत छात्रों ने बड़े सम्मान से गार्ड आफ ऑनर देते हुए किया छात्र छात्राओं ने टूटते बिखरते सामाजिक संबंधों को सजोने तथा एक सूत्र में पिरोने का संदेश देने वाले नाटक परवरिश की सम्मोहक प्रस्तुति दी नाटक के बीच-बीच में बच्चों द्वारा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां भी प्रस्तुत की गई जिसमें प्रेयर डांस, बार्बी डांस, पैट्रियोटिक, सोशल मीडिया, फैमिली फ्रैक्शन डांस आदि को देखकर सभी अतिथि व अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए तालियों की आवाज से विद्यालय गूंज उठा छात्र-छात्राओं के प्रभावशाली अनुशासन ने सभी को मोहित किया कार्यक्रमों के उपरांत मुख्य अतिथि ने अपने अनमोल वक्तव्यों से सभी को लाभान्वित करते हुए शिक्षक शिक्षकाओ तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर पाल डिसूजा, उप प्रधानाचार्य सिस्टर एलाइस तथा विद्यालय के कोऑर्डिनेटर मानवेंद्र सिंह चौहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
