सण्डीला- नगर के टीआरएस कान्वेंट स्कूल में विजयदशमी का त्यौहार मनाया गया स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया मुख्य आकर्षण का केंद्र रावण मेकिंग प्रतियोगिता रही इसके साथ ही साथ पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनिष्ठा आराध्या एवं आयत ने प्राप्त किया रावण मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौनक एवं अंशिका ने प्राप्त किया एवं शिक्षिकाओं ने विस्तृत रूप से दशहरा के त्योहार पर प्रकाश डाला तत्पश्चात बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला जलाया और शपथ ली की बुराइयों को दूर भगाएंगे इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर विभा सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे