Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

 संडीला मे श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान आयोजित हो रही रामलीला  राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान रामलीला कमेटी द्वारा कलाकारों को सम्मानित कर स्मृति चिह्न व उपहार भेंट किए गए। साथ ही रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले जिम्मेदार लोगों का आभार प्रकट किया गया श्री रामलीला मंचन में श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता व हनुमान का अयोध्या पहुचने पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या में राजगुरु वशिष्ट द्वारा राम को अयोध्या का राजा बनाए जाने की घोषणा की गई। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा श्री राम को राज्याभिषेक करते उन्हें अयोध्या की राजगद्दी पर विराजमान किया गया। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने भी श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न व बजरंगबली को तिलक लगाया। रामलीला कमेटी द्वारा कलाकारों को सम्मानित करते स्मृति चिह्न उपहार भेंटकर उनके द्वारा किए गए अभिनय की सराहना की गई। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक गंगा सरण गुप्ता, प्रेम बाबा, चंद्र मोहन आहूजा, अध्यक्ष अभय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

सण्डीला नगर में चल रही रामलीला में राम के अयोध्या लौटने व भरत मिलन पर  नगर के रानी शिवाला से गल्ला मंडी तक शोभायात्रा निकाली गई इसमें शामिल झांकियों को देखकर श्रद्धालु झूम उठे रावण का वध करने के बाद जब श्री राम अयोध्या वापस लौटते हैं तो भरत से मिलने पर उनके स्वागत में अयोध्या में शोभायात्रा निकाली जाती है नगर के रानी शिवाला से  नगर के मुख्य मार्ग होते हुए गल्ला मंडी तक शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा मे  झांकियां आकर्षण का केंद्र रही इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी  अभय गुप्ता, गंगा शरण गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे

सण्डीला के नगर पालिका परिषद संडीला में आजादी के अमृत महोत्सव पर मेरी माटी,मेरा देश कलश स्थापना यात्रा निकाली गई । आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अर्न्तगत प्रदेश में मेरी माटी,मेरा देश अमृत कलश यात्रा  नगर पालिका अध्यक्ष मो0 रईस अंसारी व अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता की अगुवाई में नगर पालिका कार्यालय से अमर जवान चौराहे और फिर वहां से इमलियाबाग तक गई। इस यात्रा में नगर के लोगों ने बढ़चढ़  कर हिस्सा लिया। इस यात्रा में सभी सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारी व पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

संडीला मे जीवनदीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जीवनदीप भवन में व्यवसाय महिला किसान मुद्दे को लेकर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार एडीओ व जगदंब प्रसाद कृषि रक्षा इकाई प्रभारी ने जीवनदीप चैरिटेबल ट्रस्ट की निर्देशिका डॉक्टर अजिता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया अलग-अलग गांव से आई महिला किसानों ने मटर की खेती,बागवानी,नर्सरी प्लांटेशन तथा जैविक खाद पर अनुभव प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि ने फसल में लगने वाली बीमारियों वह उनका निदान कैसे करें संदेश दिया ट्रस्ट की निर्देशिका अजिता ने महिला किसान दिवस एफपीसी का महत्व पर संदेश दिया स्टाफ ने नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से एफपीसी के महत्व को समझाया वह किसान अपनी फसल का उचित मूल कैसे प्राप्त करें आदि को दर्शाया महिला किसानों ने अपनी खेती से उत्पादित उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई

आवाज़

आवाज़

आवाज़