सण्डीला नगर में चल रही रामलीला में राम के अयोध्या लौटने व भरत मिलन पर  नगर के रानी शिवाला से गल्ला मंडी तक शोभायात्रा निकाली गई इसमें शामिल झांकियों को देखकर श्रद्धालु झूम उठे रावण का वध करने के बाद जब श्री राम अयोध्या वापस लौटते हैं तो भरत से मिलने पर उनके स्वागत में अयोध्या में शोभायात्रा निकाली जाती है नगर के रानी शिवाला से  नगर के मुख्य मार्ग होते हुए गल्ला मंडी तक शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा मे  झांकियां आकर्षण का केंद्र रही इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी  अभय गुप्ता, गंगा शरण गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे