Percharcha

सफाई और स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया गया

बलरामपुर मंडी भाव

मिर्जापुर। गौशाला में गायों की दुर्दशा,सूखा भूसा खाकर तोड़ रही दम, सहभागिता में भी हो रहा बड़ा खेल,टैग लगी कई गाय कस्बे में घूम रही। ग्राम पंचायत बुढहौरा शेरगंज के मजरा मोहद्दीनपुर घटियुरा मे चवालीस गायों की क्षमता वाली गौशाला का विस्तारीकरण कराये बिना ही चालीस से अधिक गायों को बढ़ा लिया गया है जिससे उनके खुले आसमान के नीचे ही रखा जा रहा है गोपाल नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गायों के लिए सूखा भूसा ही उपलब्ध कराया जा रहा है।दाने के नाम पर महीने में एक बार ही पचास किलो दाना ही उपलब्ध कराया जाता है। गायों को हरा चारा व दाना न मिलने के कारण सभी गायों की स्थिति काफी दयनीय है,सूखा भूसा खाकर वह काफी कमजोर हो चुकी है जिससे हर सप्ताह एक गाय दम तोड रही है।मृतक गायों की सूचना भी पशु चिकित्साधिकारी को दिये बिना ही उसको दफना दिया जाता है।अब इसमें यही से सहभागिता में भी खेल शुरू हो जाता है , गौशाला की जो गाय मर जाती है उसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी को न देकर अपने निजी व्यक्ति के घर पर पल रही गाय को गौशाला की मरी गाय के स्थान पर दिखाकर उसका टैगिंग कराकर उसके नाम गौशाला से गाय को रिलीज कर दिया जाता है। जब तक यह गाय दूध देती है तब तक तो लोग उसे बांधकर रखते हैं और दूध बंद हो जाने पर उसे छोड़ देते हैं।टैग लगी कई गाय कस्बे में घूम रही है।इन बेसहारा पशुओं से किसान काफी परेशान हैं रात दिन खेतों में रहकर फसल की रखवाली कर रहा है। मगर मिर्जापुर ब्लाक में मोहद्दीनपुर घटियुरा के अलावा शेरपुर कुर्रिया तथा दहेलिया में बनी गौशालाओं में भी यही खेल चल रहा है,मजे की बात तो यह है कि मोहद्दीनपुर घटियुरा की गौशाला से अबतक एक सौ बीस गाय सहभागिता के अन्तर्गत लोगों को दी जा चुकी हैं। मगर न तो गौशाला में गायों की संख्या कम हुई और न ही कस्बे में घूम रही बेसहारा गायों की आखिर कहां से सहभागिता की गयी इसका जबाब कोई भी जिम्मेदार देने को तैयार नही है। ------------ फोटो-गंदगी के बीच बैठे गोवंशीय।

मिर्जापुर।खेतो से निकलकर सड़को पर घूम रहे बेसहारा गोवंश,शासनादेश के बाद भी सभी को नसीब नहीं हुआ आश्रय,सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे वाहन चालको के साथ आश्रय रहित गोवंश,सरकारी मशीनरी मौन। जहां प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शासनादेश जारी कर सरकारी मशीनरी को कड़े निर्देश जारी किए थे कि सड़कों पर आवारा पशु ना घूमें उन्हें पकड़कर गौ आश्रय में रखें।जिस के बाद कुछ बेसहारा गोवंश पशुओं को आश्रय तो मिला लेकिन ज्यादातर गोवंश पशु बिना आश्रय के ही इधर-उधर भटक कर खेतो में खड़ी किसानों की फसल को बर्बाद करने के साथ ही सड़को पर विचरण करते दिखाई दे रहे है।लिहाजा क्षेत्र में हजारों की संख्या में गौ वंशीय पशु खेतो से लेकर गलियों,मोहल्लो,बाजार में आवारा घूमते हुए देखे जा सकते हैं।चुनाव के समय सरकार में भागीदारी करने बाले जनप्रतिधि जनता के बीच जाकर बड़े बड़े वादे तो करते है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करने की जहमत नही उठाते।वही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए ब्लाक स्तर पर समुचित प्रबंध नहीं होने की वजह से आवारा पशु अब खेतों से निकलकर कस्वे की सहित सड़कों पर विचरण करते व आश्रय लिए हुए है।जिससे स्टेट हाइवे से लेकर अन्य मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है तो हर समय दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।

बलरामपुर बेकिंग न्यूज

Transcript Unavailable.

बलरामपुर बेकिंग न्यूज

भाई की जगह परीक्षा दे जा रहा छोटा भाई प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित के पेपर में बड़े भाई के स्थान पर छोटा भाई परीक्षा देने आया आधार कार्ड से मिलान करने के बाद हकीकत सामने आए तो केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों भाइयों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हाई स्कूल

महिला से मारपीट जान से मारने की धमकी दुकान से सामान खरीदने जा रही एक महिला से युवक ने मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर की रहने वाली शालू तोमर पत्नी संग्राम सिंह ने थाने