स्कूल के छात्र का डंपर से टक्कर होने पर मौत

विकास खंड विशुनपुरा के पिपरा बुजुर्ग गांव में एकादशी के अवसर पर दुसरे दिन शुक्रवार को दंगल व मेला का आयोजन किया गया।     पहली कुश्ती बलुआड के ओमकार व नरकहवा के जाबेद के बीच हुई,जिसमें ओमप्रकाश ने जावेद को आसमान दिखा दिया ।अन्य मुकाबलों में भैसहा के मनोज,पचफेडा के आकाश व बलुआड के रमेश, देवरिया के मुमताज ने बगहा के प्रमोद के बीच बराबरी हुई।महाराजगंज के चंदन ने गोरखपुर के मृत्युंजय को, बैद्यनाथपुर के मुकेश ने किशुनपट्टी के लालबाबू को, महाराजगंज ने सुदर्शन कोठीपार को चित कर अपनी-अपनी कुश्ती जीत ली। दंगल में गोरखपुर, बिहार, पडरौना, महाराजगंज, गोपालगंज, बिहार व क्षेत्रीय पहलवानों ने अपना दम-खम दिखाया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदीप जयसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल, राजू,भोला,दिनेश,अरूण, अभिनाष कुमार आदि ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन मुनीब गौतम ने किया। रेफरी की भूमिका शंखी यादव ने निभाई। इस मौके पर भाजपा पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार,लतीफ अंसारी,भोली शर्मा, सूरज यादव,विचण्डी जायसवाल, अरुण जायसवाल, शैलेश मद्धेशिया, नसरुद्दीन,लतीफ अंसारी,भोला जायसवाल,अमर नाथ आदि उपस्थित रहे।

 और पुलिस में भर्ती होने के बाद ही नहीं पहले का जीवन भी समर्पण से भरा होता है। जिले के हजारों युवा फोर्स में जाने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कोई स्टेडियम न होने और सड़क अच्छी न होने के कारण युवा प्रैक्टिस के लिए पडरौना तहसील क्षेत्र के ढोरही गांव के जनता आर्दश इंटर कालेज स्थित पोखरा तट पर आते हैं। ये युवा सुबह को आकर पोखरा तट व कालेज प्रैक्टिस करते हैं। पूरा दिन पोखरा तट पर वक्त काटते हैं और शाम को फिर कालेज सहित पोखरा तट पर प्रैक्टिस करके घर लौटते हैं। प्रतिदिन बस या अन्य वाहनों से 25से25 किलोमीटर की दूरी तय कर कर युवक सुबह पोखरा तट पर पहुंचते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर युवाओं का सपना फोर्स की नौकरी करना होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम सड़कों पर युवाओं को फिजीकल की तैयारी के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बताते चलें कि लेकिन जिन क्षेत्रों में सड़कें अच्छी नहीं हैं, वहां के नौजवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से बचने के लिए पडरौना तहसील के ढोरही गांव सरेह स्थित जनता इंटर कालेज व पोखरा तट व बगल के सड़क पर पहुंचते हैं। सुबह को पोखरा तट पर प्रैक्टिस करने के बाद युवक तट पर ही कपड़ा आदि बिछाकर बैठे रहते हैं। इनमें से कई युवा तो दोपहर में लिखित परीक्षा की तैयारी करते हैं। फोर्स में नौकरी की तैयारी में नितेश शुक्ल, सौरभ शुक्ल,गौहर,संदीप अंगद,प्रदीप, प्रमोद प्रजापति, ,राहुल,धन्नजय,सोनू, प्रदुमन, विरेन्द्र ,सत्यम,धीरज, संदीप,शैलेश,सवरु,दीपक,रिकेश यादव,भोला आदि का कहना है कि उनका सपना सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा करने का है। वे इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के सौरहा बुजुर्ग गांव निवासी शमशाद, लोरिक ने बीडीओ नेबुआ नौरंगिया को शिकायत पत्र सौपकर आरोप लगाया गया था की 10 हजार पहली किश्त मे लिया गया है।दूसरी किश्त के लिए और 10 हजार रुपया मागा जा रहा है पैसा नही देने पर किश्त नही मिल रहा है।लोरिक ने भी आरोप लगाया है कि बीस हजार रुपया दोनो किश्त का लिया गया है।आवास का अभी लिंटर (छत)बाकी है।उक्त शिकायतो को गंभीरिता से लेते हुए शुक्रवार को बीडीओ उषा पाल ने वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र गुप्ता व सचिव रामविनय यादव के साथ मौके पर पहुचकर शिकायतों की जांच किया।जहां लभार्थियो ने जिम्मेदारों पर आवास के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही गई।इस सबंध मे बीडीओ उषा पाल ने बताया कि जांच में कुछ लाभार्थियों ने आवास के नाम पर पैसा लेने की बात कही है। मामला गम्भीरता को देखते हुए जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन करायीं जा रही हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

नेबुआ नौरंगिया थाना के लक्ष्मीपुर गांव के तीन घरो मे हुई चोरी के मामले मे एक गृहस्वामी के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे पुलिस जुट गई है।

गाजीपुर। जमानियां कस्‍बा के गंगा पुल से कूदकर 14 वर्षीय एक छात्रा ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर कटहरा गांव निवासिनी 14 वर्षीय शांति गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता शुक्रवार की सुबह अपने परिजनों के किसी बात से नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकल पड़ी और करीब 8:30 बजे जमानियां धरम्मरपुर गंगा पुल पर पहुँच गयी। बताया जा रहा है कि उसे खोजते हुए उसका भाई भी पीछे से गंगा पुल पर पहुँच गया। जहां उसे देखते ही उसकी बहन शांति गंगा पुल से नदी के गहरे पानी में छलांग लगाकर कूद गई। यह देख उसका भाई आवक रह गया और चीखने चिल्लाने लगा। जिसे सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नदी में डूबी शांति की खोजबीन में जुट गई। जहां करीब 1 बजे मछुआरों की सहायता से पुल से महज कुछ दूरी पर ही नदी में जाल फेंक कर उसके शव को बाहर निकलवाया गया। उधर शांति का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिसकर्मियों संग पहुँचे उपनिरीक्षक रामप्रकाश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बता दें कि मृतका शांति गुप्ता हेतिमपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी।

नल जल मित्र के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए-जिलाधिकारी फतेहपुर जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराये जा कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सी.इन्दुमती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण एवं हर घर जल के अन्तर्गत ग्रामो में बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्यो की प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि टंकी के निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय, कार्य मे तेजी लाने के लिए मैन पावर बढ़ाकर कार्य कराए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़क की खुदाई की जाती है उसका पुनः निर्माण उसी प्रकार किया जाय। जब कोई विकल्प न हो तभी सड़क के बीच से पाइप लाइन डाली जाय अन्यथा सड़क के किनारे से पाइप लाइन डाली जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भूमि विवाद है संबंधित उप जिलाधिकारी से व्यक्तिगत कार्यदायी संस्थाएं मिलकर निस्तारण कराये और कार्य प्रारंभ कराये। उन्होंने कहा कि *नल जल मित्र* के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए, के लिए डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय बनाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर शासन द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार चिन्हित करते हुए प्रशिक्षण कराने की नियमानुसार कार्यवाही की जाय। अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि जो अधिकारी/कर्मचारी कार्य कर रहे है उनका फोटोग्राफ्स, मोबाइल नंबर सहित दिए गए दायित्वों की रिपोर्ट से अवगत कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण सौमित्र श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट को-कॉर्डिनेटर राजमुनी यादव, आई0एस0ए0 को-कॉर्डिनेटर शिवबहादुर, जीआईएस एक्पर्ट प्रवीण कौशिक सहित कार्यदायी संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

एक दिवसीय जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन। फतेहपुर-जनपद के राजकीय इण्टर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बडें ही उत्साह के साथ बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रतिभागियों ने जनपद के कोनें कोने से आये बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने फीटा काटकर बच्चों के द्वारा अनेकों माँडलों का कुशलतापूर्वक माडलों का देखा,सवाल कियें और उनकें विद्यालयों के गुरूजनों को अभिभावकों के रूप मे सराहा,वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप मे नजरूद्दीन अंसारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी साथ साथ कदम मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाया संयोजक शिवपूजन द्विवेदी(पी ई एस)जिला विद्यालय निरीक्षक भी मौजूद रहे वही इस कार्यक्रम की रुपरेखा और शोभा बढाने के लिए आयोजक के रूप मे रमाकांत सिंह (पी ई एस) प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर ने मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर की अगुवाई के लिए विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया,इस मौके पर अविनाश सिंह प्राचार्य राजकीय इण्टर कालेज बहुवा,शशिभूषण प्राचार्य राजकीय इण्टर कालेज ऐलाई,राम साहब चौहान प्राचार्य, अलादातपुर फतेहपुर आदि मौजूद रहें।एवं बच्चों के बैठने और माँडल लगाने के लिए सुचारू रूप से व्यवस्था की गई,जनपद के दूर दूर धाता,अमौली,हथगाम,खागा,से बच्चों के सेहद और स्वास्थ्य को ध्यान मे रखतें हुए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की जिसमे लगभग एक सैकडा स्कूल के बच्चो ने प्रतिभाग किया जिसमें सम्बंधित माडल पवन चक्की,सडक सुरक्षा तकनीकी,स्मार्ट सेंसर डस्टबिन,जल संरक्षण,थेप्ट सुरक्षा,बालोनालिक कोशिका,पाली हाउस,लेजर विधि गणितज्ञ,हवा से पानी बनाने की मशीन,फायर मशीन,स्मार्ट ग्लास,चन्द्रयान, इसरों की यात्रा,खेतों की सुरक्षा का अलार्म प्रमुख प्रदर्शनी के अंग बने रहे,जिसमे बच्चों मे भी उत्साह देखने को मिला।

Transcript Unavailable.