Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आज दिनाँक- 25.11.2023 को निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार सिंह मय टीम व एआरटीओ श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर चौराहों / तिराहों पर वाहन स्वामी /चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया । यातायात जागरुकता अभियान के अन्तर्गत जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरुक के प्रति आमजन व वाहन चालकों को जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान / शमन की कार्यवाही की गयी । विवरण निम्नवत है – 1.. सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा वाहनों (विशेषकर ट्रैक्टर–ट्राली) पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये व चौराहों / तिराहों पर लगे बैरियर पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया एंव पम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया । 2. शहर में आमजन को जाम से निजात दिलाने हेतु प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार सिंह मय टीम एंव एआरटीओ श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 25 ई-रिक्शा के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर सीज किया गया तथा वाहन चालकों को अपने वैध लाइसेंस व अन्य कागजात आदि के साथ वाहन संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया । वाहन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत कुल 141 वाहनों से कुल रुपये 159500 /-जुर्माना किया गया ।

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान व आम जनमानस परेशान हो रहा है एक और मार्ग दुर्घटनाएं हो रही है तो दूसरी तरफ किसानों की फसल चौपट हो रही है बताने की रायबरेली की तत्कालीन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के द्वारा एक पत्र जारी करते हुए जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि नेशनल हाईवे और किसानों के खेतों में अगर आवारा मवेशी पाए जाएंगे तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास अधिकारियों की होगी लेकिन उक्त पत्र का किसी प्रकार का असर नहीं देखने को मिल रहा और आए दिन किसान और आम जनमानस आवारा मवेशियों से परेशान हो रहा है एक और मार्ग पर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं तो आने-जाने वाले राहगीर मार्ग दुर्घटना का शिकार होते हैं तो दूसरी तरफ किसानों के द्वारा खून पसीने की कमाई आवारा मवेशी चौपट करते हुए देखे जा रहे हैं हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत स्थानी लोगों के द्वारा कई बार उप जिलाधिकारी व संबंधित जिम्मेदारों को की गई है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.