अन्ना जानवरों के आतंक से किसान व आम जनमानस परेशान हो रहा है एक और मार्ग दुर्घटनाएं हो रही है तो दूसरी तरफ किसानों की फसल चौपट हो रही है बताने की रायबरेली की तत्कालीन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के द्वारा एक पत्र जारी करते हुए जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि नेशनल हाईवे और किसानों के खेतों में अगर आवारा मवेशी पाए जाएंगे तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास अधिकारियों की होगी लेकिन उक्त पत्र का किसी प्रकार का असर नहीं देखने को मिल रहा और आए दिन किसान और आम जनमानस आवारा मवेशियों से परेशान हो रहा है एक और मार्ग पर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं तो आने-जाने वाले राहगीर मार्ग दुर्घटना का शिकार होते हैं तो दूसरी तरफ किसानों के द्वारा खून पसीने की कमाई आवारा मवेशी चौपट करते हुए देखे जा रहे हैं हालांकि इस पूरे मामले की शिकायत स्थानी लोगों के द्वारा कई बार उप जिलाधिकारी व संबंधित जिम्मेदारों को की गई है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है