Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पडरौना व खड्डा तहसील क्षेत्र मे सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सरकारी घोषणा कागजों में ही सिमट कर रह गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही से हाईवे हो या गांव की सड़कें मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पडरौना छपवा एन.एच. 28 बी मार्ग पर सरपतही, सरगटिया,लक्ष्मीपुर आदि जगह-जगह चार से पांच फीट के गड्ढे इस कदर जानलेवा बन गए हैं कि तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालकों की जान तक जा सकती है।आरटीआई चौराहा व पिपरपाती से जाने वाली दो सड़के इन दिनो पूरी तरह बदहाल है।क्षेत्र के लोगो द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नही है।सूरजनगर से मंसाछापर जाने वाली सड़क जगह जगह खतरनाक गड्ढा बनकर रह गया है,जिसपर चलना जान जोखिम मे डालने के बराबर है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के अलग अलग दुर्घटना मे पांच लोगो की घायल होने की खबर है।घायलों का इलाज सीएचसी नेबुआ नौरंगिया से हुआ। नेबुआ नौरंगिया थाना के कोटवा नन्दनछपरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को कोटवा के पास दो बाइको की आपस मे अनियंत्रित होकर भिड़ंत हो गई।जिसमे महाराजगंज जनपद के घुघली निवासी सूरज व नन्दनछपरा गांव निवासी बबलू व अफिज घायल हो गए।जिन्हे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया ले जाया गया जहां घायलो का इलाज जारी है।दूसरी घटना सरपतही के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार पडरौना निवासी रोहित व दीनदयाल घायल हो गए।ठोकर मारकर अज्ञात वाहन भागने मे सफल रहा।घायलों को इलाज के लिए राहगीरों ने पडरौना अस्पताल भेजवाया जहां से इलाज हुआ।
भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसति भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को पचफेड़ा गांव पहुचा।जहां चौपाल के माध्यम से लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताया गया।जहां पर विभागो द्वारा हेल्फ कैंप भी लगाया गया था। पचफेड़ा गांव मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमलसी प्रतिनिधि व विधानसभा संयोजक डा.राम अधार राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आई एलईडी वैन के माध्यम से आज केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक किया गया। वैन के साथ जिला नोडल अधिकारी डा.मेनिका व ब्लाक नोडल अधिकारी सहायक कृषि अधिकारी राजधारी प्रसाद और विधुत विभाग, पशु विभाग, कृषि विभाग, गैस कैंप,पुलिस व राजस्व विभाग के स्टाफ मौके पर स्टाल लगा यथासंभव नियमानुसार लोगों के आवेदनों और शिकायतों का निस्तारण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये।दो आवास लभार्थियो को चाभी भी वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी रामविनय यादव व प्रधान भीम यादव ने अध्यक्षता किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरिगोबिन्द रौनियार, दुर्गा सिंह,हरिओम आदि मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Gram Nidhi Nagar sankalpa mein lagaya Gaya 5 ekad Makka
