यूपी मोबाइल वाणी के खबरो का असर
हो रही कथा की तैयारी
*मैथ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित हुई बेटी* * राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान तो गदगद हुए परिवार के लोग* माधौगंज क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी कैलाशनाथ की बेटी नेहा वर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय (कैम्पल) वर्ष 2023 परास्नातक गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को लखनऊ में हुए दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने होनहार को गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी बलराम भार्गव, योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने छात्रा का हौसला बढ़ाया। बेटी की कामयाबी को लेकर गदगद परिवार के लोगों ने बताया कि नेहा शुरुआत से ही होनहार रही है। उसने कड़ी मेहनत कर परिवार व जनपद के नाम रोशन करने का सपना देखा था उसे पूरा कर रही है। छात्रा के पिता खेती किसानी का कार्य करते हैं। आर्थिक रूप से सामान्य स्तर के परिवार में बेटी की कामयाबी ने खुशियां बिखेर दी हैं। खबर जब क्षेत्र में हुई तो लोग बधाई देकर हौसला बढ़ा रहे हैं।।
पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. रामाशीष सिंह की पुण्यतिथि हरदोई। नगर के शहीद उद्यान पार्क में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष डॉ जैनुल खान की अगुआई में पेंशन शहीद डॉ रामाशीष सिंह की 7वीं पुण्यतिथि को पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मंच के पदाधिकारियों तथा पेंशन विहीन शिक्षक-कर्मचारियों ने डॉक्टर रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि जब तक देश में पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेशीय सलाहकार ओमप्रकाश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष डॉ आशीष वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार, सायुज्य मिश्रा, सतीश प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, अजय वशिष्ठ, विनीत मिश्रा, महेन्द्र वर्मा, प्रमोद राठौर, गौरीशंकर, रुद्र शुक्ला, उमा राम, घनश्याम, अनुराग मिश्रा, महेश प्रसाद, डिम्पल वर्मा, वीना, शरीफुद्दीन, रूचि सिंह, आनंद पाल आदि लोग मौजूद रहे।।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हरी धनिया का सेवन लोगों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर है। विभिन्न प्रकार के रोगों में फायदेमंद होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोत्तरी करता है
शिक्षा की मुख्य भूमिका
शिक्षा का महत्व
