मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर सचिव को कारण बताओं नोटिस मुख्य विकास अधिकारी हरदोई सौम्या गुरु रानी द्वारा आज उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बावन का निरीक्षण किया गया उसके बाद आरसी सेंटर बावन का निरीक्षण किया गया। आरसी सेंटर बावन के निरीक्षण के समय साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होने सचिव सुनील यादव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आर आर सी सेंटर बावन पर तैयार की जा रही कम्पोस्ट खाद की पेकेटिंग कराकर उसका विक्रय के निर्देश दिए गए ताकि ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हो सके। इसके साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केंद्र पर कूड़ा निस्तारण की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के निर्देश दिए गए। तदोपरांत उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बावन का निरीक्षण करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता को परखा गया तथा रसोई घर एवं शौचालय का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं को देखा गया। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी डॉ राम प्रकाश पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह तथा मध्यान भोजन मयंक त्रिपाठी साथ उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जनपद हरदोई के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाए। लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए। निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण की गति बढ़ाई जाए। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम ए.के. त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरदोई जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर रैंकिंग सुधार के लिए विभागीय परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लायी जाए। पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निपुण भारत मे प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में लापरवाही करने वाले कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाए। गरीब कल्याण से संबंधित किसी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। आईजीआरएस के संबंध में उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्णवी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के नियमित निस्तारण की निगरानी की जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सर्दी के मौसम में सब्जियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है ऐसे में मटर, मशरूम, लौकी, शिमला मिर्च, टमाटर गोभी, गाजर ने किचन की रौनक बढ़ा दी है।
कन्नौज में एक सभा नेता के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए लोकसभा में नौजवान कूदे।
लोकसभा चुनाव को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
एएएन आई लखनऊ; सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता कर प्रमोद कृष्ण की प्रक्रिया सामने आई प्रमोद कृष्ण ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है उन्होंने इलाज की बहुत जरूरत है मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा कि उनके बोलने पर पाबंदी लगाई ।
नौगढ़ (चंदौली)। बीते दिनों शमशेरपुर निवासी शिवम सिंह उर्फ सानू पुत्र रामकुमार सिंह उम्र 23 वर्ष अपनी बाइक से सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज बाजार करने गए थे अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी वही एक साथी संदीप यादव पुत्र संतोष यादव उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी खबर सुनते ही ग्राम वासियों की आंखें नम हो गई थी वहीं उनकी फोटो रखकर शुक्रवार को देर सायं काल में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं ग्रामवासी भावभीनी आंखें नाम करके श्रद्धांजलि दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह ग्राम प्रधान मनीष सिंह मुक्तेश्वर पांडे अभिषेक पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया. 15 से 31 दिसम्बर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा. इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. परिवहन विभाग की तरफ से सड़क पर अभियान चलाया जाएगा. पहले दिन यातायात विभाग की तरफ से महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई. सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई. खासकर दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर गंभीर मंथन किया गया.
हरदोई:आज अधिवक्तासन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई इस दौरान रामेंद्र सिंह तोमर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया रामेंद्र सिंह तोमर ने अपनी तमाम साथियों के साथ में नामांकन पत्र दाखिल किया वह लोगों से अपने प्रति वोट करने की अपील भी की इस दौरान रमन सिंह तोमर ने लोगों से लगातार अपने सहयोग की अपील की वही लोगों से चुनाव सफल बनाने की बात की| रमेश सिंह तोमर के नामांकन के दौरान उनके साथ में रविंद्र मोहन सिंह अजीत सिंह व तमाम साथी गणों ने वकील घर नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराया|
