फतेहपुर खागा,। गांव के समीप खेतों की रखवाली करने गए किसान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गुलहरियन पर मजरे कूरा गांव निवासी कल्लू सिंह खेती किसानी करता था। खेत में प्याज की फसल लगाई थी। रविवार रात गांव के समीप उसी खेत में रखवाली करने गया था। जब वह सुबह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खेत जाकर जब देखा तो संदिग्ध अवस्था मे उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र कुलदीप कुमार ने बताया कि पिताजी खेत की रखवाली करने गए थे,सुबह उनका शव मिला है।

जरूरतमंद असहाय को बांटे गए कंबल

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रियासी कॉलोनी से सिल्ट हटाने का एसडीएम ने दिया निर्देश कप्तानगंज तहसील अंतर्गत पडने वाले कप्तानगंज व नारायणपुर रजवाहा मे हुए सिल्ट सफाई का जायजा एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने नहर विभाग के कर्मचारियों के साथ लिया और रियासी कॉलोनी से नहर की पटरी के सिल्ट को तत्काल हटवाने का कड़ा निर्देश दिया। मंगलवार को एसडीएम व्यास नारायण उमराव नहर विभाग के कर्मचारियों के साथ कप्तानगंज व नरायणपुर रजवाहा में हुए सिल्ट सफाई का जायजा लिया सफाई संतोषजनक न होने पर विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान रजवाहा के सर्विस रोड और रियायसी कॉलोनी में रखे गए सिल्ट को आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि रजवाहा से निकलकर सड़क की पटरी पर सिल्ट रखा गया था जिसे आवागमन में दिक्कत हो रही थी विभाग को तत्काल सिल्ट हटाने का निर्देश दिया गया है वहीं सफाई में मानक का ख्याल नहीं रखा गया है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी । इस दौरान ऐई अभय यादव लेखपाल मारकंडेय गुप्ता आशुतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

विशुनपुरा विकास खंड पिपरा स्थित किसान इंटर कालेज में प्रवासी मदद फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लिया।        प्रवासी मदद फाउंडेशन आयोजित रक्तदान शिविर में आयोजित रक्तदान शिविर का आरंभ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आश्वनी पांडेय व वरिष्ठ पत्रकार एसएन शुक्ल ने मां सरस्वती देवी के चीत्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने पहला रक्तदान  किया।रक्त दान करने वाले लोग शिविर आरंभ होने से पहले ही निर्धारित स्थल पर पहुंच गए थे।मसहूर गायक राजन दिवाना द्वारा देश भक्ति भजन प्रस्तुत किया गया।गोरखपुर चेरिटेबल बल्ड बैंक एंव काम्पोनेन्ट सेंटर के अजय चौरसिया,ओम यादव,अमृता प्रवेज आलम,आदित्य शुक्ल आदि की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर मे 121 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था,लेकिन 102लोगों द्वारा ही रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले मारकंडेय गुप्ता,अभय दिक्षित, सम्पुर्णानंद तिवारी,शिवम,गोलू,राहुल,राजू, शैलेश तिवारी,प्रिंस,नितेश,राजन,भीम, अखिलेश, संदीप,शशिकांत, बिट्टू,हाजरा आदि को सम्मान कर उन्हे प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर प्रवासी मदद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार, राजन विश्वकर्मा, विजय मद्देशिया,आलोक चौधरी,संदीप मिश्र, अनिल,आशुतोष रौनियार, ध्यानचंद ,शशिकांत आदि लोग मौजूद है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.