फतेहपुर खागा,। गांव के समीप खेतों की रखवाली करने गए किसान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गुलहरियन पर मजरे कूरा गांव निवासी कल्लू सिंह खेती किसानी करता था। खेत में प्याज की फसल लगाई थी। रविवार रात गांव के समीप उसी खेत में रखवाली करने गया था। जब वह सुबह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खेत जाकर जब देखा तो संदिग्ध अवस्था मे उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र कुलदीप कुमार ने बताया कि पिताजी खेत की रखवाली करने गए थे,सुबह उनका शव मिला है।
