Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

फतेहपुर,। किसान दिवस पर शनिवार 40 किसानों को सम्मानित किया गया। डीएम ने दो एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। प्रेक्षागृह में प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से उत्पाद की जानकारी ले सराहना की। चाबी भेंटकर बढ़ाया हौसला डीएम सी इंदुमती ने किसान मेले व कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कई विभागों के स्टालों को देखा। फूल गोभी, प्याज, आंवला समेत विभिन्न फसलों के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। अयाह कुलदीप फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. अयाह ब्लाक बहुआ और दाऊ जी समृद्धि किसान प्रोड्यूसर कंपनी लि. भदबा ब्लाक तेलियानी के संचालकों को चाबी भेंट की। कृषि क्षेत्र में विविधता लाएं, आय बढ़ाएंप्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसान कृषि क्षेत्र में विविधता लाएं और अपनी आय बढ़ाएं। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। यहां सीडीओ सूरज पटेल, डीडी एजी राममिलन सिंह परिहार,डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल, जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा.रमेश पाठक, सीवीओ डा.एनके सचान समेत अधिकारी मौजूद रहे।

युपी फतेहपुर खागा, । कोतवाली से शनिवार को पाक्सो का आरोपित पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई स्थानों में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। 13 नवम्बर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को नगर निवासी राजू अगवा कर ले गया था। परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। लोकेशन अनवरगंज (कानपुर) मिलने पर 21 दिसंबर को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ते हुए किशोरी को बरामद किया था। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के पास भेजते हुए आरोपित को हिरासत में लिया था। शनिवार भोर आरोपित बहाने सेे कोतवाली के पीछे बने शौचालय में गया। जहां से वह फरार हो गया। आरोपित को भागने की जानकारी से कोतवाली में अफरा तफरी मच गई। कई टीमें उसकी तलाश के लिए नगर में दौड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाबत सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।