भूमि ना मिलने से रुका आवासीय बालिका विद्यालयों का रुका निर्माण कार्य
*रामलखन तिवारी व सहयोगी साध्वी रामकिशोरी के साथ श्रोताओं ने कथा का किया रसपान* विकास खण्ड क्षेत्र गांव जूरा बढैया खेड़ा में स्थित ब्रम्हानंद स्वामी समाधि स्थल पर सप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।कथा व्यास पं रामलखन तिवारी व सहयोगी साध्वी रामकिशोरी के साथ संगीतमय कथा का रसपान कराया। श्री तिवारी ने श्रोताओं को भजन गा कर खाने को भोजन वो देता भरे भण्डारे कही नहीं,ताल पोखरे वो भरे अम्बर तारें पत्ते पत्ते में कतरन है हाथ में कैंची कही नहीं। दिन रात फैसला होता है पर कोट कचहरी कहीं नहीं है। समझाया सत्य बोलो, पुण्य कमाओं दूसरे दुख में काम आओ, भगवान सबको देखता है। आयोजन कर्ता ग्राम प्रधान तनु मिश्रा, प्रधान पति रजत मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा,शुभम मिश्रा पूर्व बीडीसी रामचन्द्र, विपिन कुमार अवस्थी, सुनील कुमार अवस्थी, अरुण कुमार अवस्थी, दिनेश पाल, आदि ग्राम वासी मौजूद रहे हैं।।
*पुण्य तिथि पर याद किए गए राजनीति के पुरोधा,वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार* माधौगंज कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रामआसरे वर्मा की पुण्य तिथि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतियों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शात्री रज्जन ने प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। जिसके बाद वक्ताओं ने श्री वर्मा को उनके जीवन काल के दौरान किए गए विकास कार्यों, राजनैतिक पहल, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, दायित्व निर्वाहन के लिए याद कर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम आयोजक मीना वर्मा ने कहा कि उनके पिता ने क्षेत्र को उस दौरान पहिचान दिलाई जब राजनैतिक और अहम परिदृश्य से यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ करता था। उन्होंने अभियान चलाकर लोगों को नई दिशा दिखाई है। जिसे कभी भी भुलाया नही जा सकता है। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य विप्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिश्चन्द्र यादव, दुर्गेश आलम, इन्द्रसेन, श्रीकृष्ण यादव, जितेन्द्र वर्मा, सतेन्द्र वर्मा, अंकित वर्मा, अनुज पटेल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व परिवार के सदस्य मौजूद रहे।।
कूटरचित् अभिलेखों के सहारे साढे तीन लाख सफा काम भी लापता
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दो बाइकों की आपस मे हुई भिड़ंत,चार घायल पडरौना पनियहवा एन.एच.28 बी पर दो बाइको की आपस मे अनियंत्रित होकर भिड़ंत हो गई।जिसमे चार लोग घायल हो गए।पुलिस घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां घायलों का इलाज जारी है।नेबुआ नौरंगिरया थाना के पडरौना पनियहवा एन.एच.28 बी पर स्थित सरपतही खुर्द गांव के पास सोमवार देर रात को अनियंत्रित होकर आपस मे भिड़ंत हो गई।जिसमे सोनभद्र निवासी व महराजगंज मे सिचाई विभाग मे तैनात कर्मचारी राकेश38वर्ष कसया थाना के सियरहा गांव निवासी अरुण 20वर्ष,आदित्य17वर्ष,पुजारी16 घायल हो गए।जिसकी जानकारी होते ही दरोगा विनायक यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।जहां से राकेश की स्थिति नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।जहां इलाज जारी है।
Transcript Unavailable.
नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग के कोटवा मोड़ पर टैक्टर चालको द्वारा मंगलवार दोपहर को सड़क जाम कर रहे थे।प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस फोर्स के पहुचते ही चालक मौके भाग निकले।पुलिस मौके मौजूद कुछ लोगो को समझाबुझाकर घर को भेजा। नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग के कोटवा मोड़ पर दोपहर के समय कुछ टैक्टर चालक वहां पहुच गए और सड़क जाम करने के लिए बीच सड़क गन्ने का पत्ती रखकर आग लगा दिय।और अगल बगल खड़े हो गए।जिसकी जानकारी होते ही मौके प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह अपने पुलिस टीम के साथ पहुच गए।पुलिस को देखकर चालक सड़क जाम छोडकर मौके से भाग निकले।मौके पर मौजूद कुछ लोगो को समझाबुझाकर उन्हें घर भेज दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया की कुछ लोगो द्वारा सडक सडक जाम करने के नियत से सडक पर गन्ने का पत्ती रखकर आग सेक रहे थे,हमारे जाने पर सभी मौके से भाग निकले है।
Transcript Unavailable.
