गोद लिए 50 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित फतेहपुर। मंगलवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्यपाल की मंशानुरूप टीबी अस्पताल परिसर में गोद लिए 50 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण व मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 निशात शहाबुद्दीन व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 वकील अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन व स्वीप आइकॉन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बैज अलंकृत व माल्यार्पण आजीवन सदस्यों द्वारा किया गया। फिर मुख्य अतिथि द्वारा क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी आजीवन व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की गई। साथ ही रेडक्रास के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरेश श्रीवास्तव, स्मिता सिंह, चैतन्य कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, गोरेलाल को शाल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी आजीवन सदस्यों व क्षय रोगियों के ऊपर पुष्पवर्षा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। डॉ0 अनुराग द्वारा सभी को मतदान हेतु जागरूक कर मतदाता शपथ भी दिलाई गई साथ ही आये हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह कार्यकारिणी सदस्य ज्योति पांडेय, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, आजीवन सदस्य वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, ब्लड बैंक से दीपाली वर्मा, कौशल कुमार श्रीवास्तव, शरद कुमार श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता सहित कर्मचारी राशिद, प्रशांत पाटिल, डॉ नवीन, राकेश चंद्र गुप्ता, टीबी चैंपियन कल्पना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

क़ानून के विरोध में हाईवे जाम करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा -पुलिस ने दो नामजद समेत 150 अज्ञात चालकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट फतेहपुर। हिट एन्ड रन कानून के विरोध में हाइवे जाम करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं। लखनऊ बाईपास चैकी इंचार्ज सुमित देव पाण्डेय ने दो नामजद समेत 150 अज्ञात ट्रक चालकों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सीएलए और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। सोमवार को नये हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने एन एच 2 लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज के पास ट्रक खड़ा कर चक्का जाम कर दिया था। जिससे हाइवे में लम्बा जाम लग गया। जिससे लोगों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। उपनिरीक्षक सुमित देव पांडेय ने एफ आई आर में बताया की चक्का जाम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। कृषि भवन के पास ट्रक चालक जयदीप निवासी छेदीपुर असोथर, गोलू रैदास निवासी बुद्धनपुर थरियाव अपने 150 ट्रक चालकों के साथ हाइवे जाम किए हुए थे। हाइवे जाम करने से मना करने पर चालक गाली गलौज कर धक्का मुक्की करने लगे। हाइवे में अफरा तफरी और आराजकता का माहौल हो गया। जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई जिससे लोगों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया की चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सांतो नरैनी गाँव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दूसरे का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के हातिम भेदपुर गाँव निवासी स्व. राम लाल का 62 वर्षीय पुत्र छेदीलाल व गाँव निवासी राम कृपाल का 42 वर्षीय पुत्र विजय पाल दोनो बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर उसरैना गाँव आ रहे थे। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के सांतो नरैनी गाँव के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घायलो को उपचार के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ से डॉक्टर सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जाँच के उपरांत छेदी लाल को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर घायल के इलाज में जुट गए।

पेड़ पर फाँसी के फन्दे से लटका मिला युवक का शव फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गाँव में आज सुबह शिवा जी मंदिर के समीप पेड पर फाँसी के फंदे से युवक का शव लटका हुआ मिलने से गाँव हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रहीं है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गाँव निवासी स्व. जुगुल किशोर का 40 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार बीती रात 9 बजे अचानक घर से कही गायब हो गया। आज सुबह गाँव के शिवा जी मंदिर के समीप पेड पर फाँसी के फंदे उसका शव लटकता हुआ मिला तो गाँव में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राहुल ने बताया हमारा भाई बीती रात लगभग 9 बजे घर से निकला था। फिर लौट कर घर नही आया आज सुबह गाँव मे निर्माण धीन शिवा जी मन्दिर के समीप एक पेड़ पर उसका शव फाँसी के फंदे से लटकता हुआ गाँव वालों ने देखा तो घर आकर हम लोगो की बताया। जब से घर में सभी का रोरोकर बुरा हाल है हमको आशंका है की भाई की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से टाँग दिया गया है।

बाइक बनवाने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा भोगलपुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पेरी गाँव निवासी नत्थू लाल शर्मा का 38 वर्षीय पुत्र बुध विलाश शर्मा घर से बाइक बनवाने खागा के लिए निकला था। जब कोतवाली क्षेत्र के उमरा भोगलपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक बुध विलाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के फुफेरे भाई धुन्ना शर्मा ने बताया कि भाई बाइक बनवाने खागा आ रहा था। तभी हदशे का शिकार हो गया है मौत की खबर जब घर पहुंची तभी से मृतक की पत्नी पन्नो देवी और परिजनों का रोरोकर हाल बेहाल है।

बाइक साइकिल की टक्कर में छात्र की मौत, दो घायल बिंदकी, फतेहपुर। बाइक से परीक्षा देने आ रहे बाइक सवारों की साइकिल से जोरदार टक्कर हो जाने से एक छात्र की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाने के समसपुर गांव निवासी मतलूब खान अपने दोस्त आरिफ के साथ नगर के मां शारदा महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने बाइक से आ रहे थे। तभी बांदा सागर रोड में जय गुरुदेव मंदिर के पास कोतवाली के बसंतीखेड़ा गांव निवासी कमलेश साइकिल से नगर आ रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने डायल 112 में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर मतलूब की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो रहा था। वही कमलेश की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

बाइको की भिड़ंत में सिपाही घायल फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।जिसमे एक कि हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिक्षक कालोनी निवासी राम चंद यादव का 30 वर्षीय पुत्र राहुल यादव जो फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाने मे डायल 112 में सिपाही के पद पर तैनात है। वह बीती शाम बाँदा से हुसैनगंज जा रहा था। जब वह गाजीपुर कस्बे में पहुंचा तभी सामने से आये गाजीपुर थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव निवासी देवी प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानियो से मिली सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहें थे। जिसमे डायल112 के सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

अराजक तत्वों ने दी मुकदमे में फंसाने की धमकी फतेहपुर। शहर के 50 नंबर गेट जयरामनगर के मुख्य मार्ग पर अराजक तत्वों द्वारा जबरन अधिग्रहण करके मोहल्ले वासियों के विरोध करने पर सभी को मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के संबंध में मोहल्ले वासियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र दिया। इस दौरान इन लोगों ने बताया की जयरामनगर जोनिहा रोड कॉलोनी के दक्षिणी छोर पर स्थित पुराना कचहरी जेल रोड अभिलेखों में पक्की सड़क के नाम से दर्ज है। जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने के कारण सड़क में जल भरा होने से आवागमन बाधित था। मोहल्ले वासियों के जन सहयोग से जल भराव के स्थान पर 50-60 ट्राली गिट्टी युक्त मिट्टी डालकर सड़क को आवागमन हेतु तैयार कर दिया गया। सड़क के दक्षिणी किनारे पर नाल ना होने के कारण जल भराव हो रहा है पाइपलाइन इस स्थान से गुजरती है। वहीं मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया की पाइपलाइन के ऊपर निर्माण कर लिया गया है, मना करने पर जबरन फंसाने की धमकी दी जा रही है। इन लोगों ने जांच करवाकर कार्यवाही की मांग किया है। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष सिंह आशु, सुनील कुमार द्विवेदी, चंद्र भूषण सिंह, राम प्रताप, आर्यन कुमार, राम भरोसे, सर्वेश कुमार, नीरज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जाफरगंज पुलिस ने आठ माह पहले मिले हत्यायुक्त युवती के शव की सुलझाई गुत्थी -शादी से मना करने पर प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका था युवती का शव -प्रेमी की माँ ने रची थी हत्या की साजिश, माँ-बेटे समेत तीन गिरफ्तार फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे आठ माह पूर्व मिले हत्यायुक्त युवती के शव की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए घटना का खुलासा किया हैं। पुलिस ने माँ-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। एक आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, मृतका के कपडे, आधार कार्ड, हाइस्कूल की मार्कशीट और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की हैं। पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल 2023 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुली लाखीपुर सड़क किनारे एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और उनकी टीम ने युवती की शिनाख्त शालू पुत्री श्रीराम रैदास निवासी टेनी खागा के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम हत्या की जाँच में जुटी। जांच में सामने आया कि खागा कोतवाली के सवत निवासी दिवेश 2021 में टेनी गांव में लगे मेले में गया था जहां चाट के ठेले में दिवेश की मुलाक़ात शालू से हुई थी। मेले में लगातार तीन बार हुई मुलाक़ात में दोनों लोगों ने मोबाइल नबर का आदान प्रदान किया। इसके बाद दोनों लोगों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों लोग एक दूसरे को प्रेम करने लगे। एसपी ने बताया कि अप्रैल 2021 में आरोपी दिवेश शालू को अपने साथ हरियाणा पानीपत में मजदूरी कर रहे अपने पिता दिनेश कुमार के यहाँ ले गया। वहां कुछ माह रहने के बाद आरोपी शालू को अपने बहनोई राम बाबू के पास लुधियाना ले गया। जहाँ दिवेश ने शालू से शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन शालू ने शादी से मना कर दिया। आरोपी ने अपनी माँ शांति देवी की रची साजिश के तहत बहनोई के साथ मिलकर शालू को ट्रेन से कानपुर आया। बस से सभी लोग मझिलगाँव बस अड्डे पर आए। इसके बाद एक किराये की बोलेरो से आरोपी दिवेश, माँ शांति, पिता दिनेश कुमार, बहनोई रामबाबू रैदास निवासी सुल्तानपुर घोष के साथ शालू को लेकर जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके तेंदुली लाखीपुर में आकर दिवेश और रामबाबू ने शालू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार किया गया था। एसपी ने बताया की शालू के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। पहले शव की शिनाख्त करने से भी मना कर दिया था। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के बाद परिजनों ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष सत्यपाल, उपनिरीक्षक शिव कुमार ने सोमवार को सवत से आरोपी दिवेश कुमार शांति देवी रामबाबू को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया की आरोपी दिनेश कुमार अभी फरार है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ड्राइवर की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपो पर भीड़ फतेहपुर। ड्राइवर की हड़ताल के चलते खबर यह आम हो गई कि पेट्रोल मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। लिहाजा सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइन लगना शुरू हो गई और देखते ही देखते कई पेट्रोल पंप के पेट्रोल खत्म हो गए। वही आईटीआई रोड में एक वाहन में अधिक से अधिक 500 का ही पेट्रोल देने की बात कही गई तो आवास विकास स्थित पेट्रोल पंप में भारी भीड़ देखी गई लोगों की माने तो अगर इसी प्रकार ड्राइवर की हड़ताल जारी रही तो भारी किल्लातों का सामना आम जनमानस को करना पड़ सकता है। लिहाजा लोगों ने अपने घरों में राशन गैस सिलेंडर और आम जरूरत के सामानों को खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह कोई नहीं बता पा रहा है की इन ड्राइवर की हड़ताल से आम जनमानस पर कितना प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सूत्रों के हवाले से लोगों में यह चर्चा रही कि अगर ऐसे ही हालत दो दिन और बने रहे तो सब्जी गृहस्थी के समान में भारी उछाल आ सकता है। फिलहाल पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।