ट्रेन के लेट आने पर यात्री परेसान
फर्राटेदार इंग्लिस बोलते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे
विभिन्न योजनाओ की जानकारी के साथ जनता के बीच जाएंगी केंद्रीय मंत्री
विकास खंड हसवा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अन्तर्गत ओडीएफ गाँव बहरामपुर, छीतमपुर, भैरवा के लिए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। हरी झंडी के दौरान ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायतों में गीला एवं सुखा और अन्य कूड़ा कचरा ई रिक्शा में डालें। गाँव के लोगों को जानकारी दिया जाए कि गाँव में इधर उधर कूड़ा कचरा न फेंका जाएं। लोगों की सुविधा के लिए शासन ने घर घर कूड़ा कचरा उठाने के लिए ई रिक्शा भेजा जा रहा है। ई रिक्शा चालक को आवाज देकर अपने अपने घरों का कूड़ा कचरा गाड़ी के पास लाकर डालें।अगर कोई भी व्यक्ति गाँव में गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ शासन द्वारा कड़ी कार्रवाई किया जायेगा। सचिव दीपक तिवारी एवं राबमाबू कुशवाहा ने बताया कि गाँव के लोगों को गीला एवं सुखा और अन्य कूड़ा कचरा को ई रिक्शा घर घर आयेगा। और जब गलियों में ई रिक्शा चालक लेकर आयेगा तो शायरन बजेगा कि गाड़ी वाला आया है, घर से निकला गीला- सुखा कूड़ा कचरा मेरे गाड़ी के अंदर डालों।गाँव का सारा कूड़ा कचरा एकीकृत ठोस अप्रविष्ट केंद्र में एकत्र किया जायेगा। समूहों की महिलाओं द्वारा कूड़ा कचरा और अन्य कचरा को अलग -अलग छटाई किया जायेगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों से कचरा को ब्लॉक स्तर पर बने सेंटर में रखा जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, आईएसबी धर्म पाल सोनी, सचिव दीपक तिवारी, रामबाबू कुशवाहा, जयकरन, एवं बहरामपुर ग्राम प्रधान भानु, छीतमपुर ग्राम प्रधान राम सिंह, भैरवा ग्राम प्रधान राकेश कुमार, राजू मौर्य, पंकज कुमार, जावेद अहमद, लाल जी, सी बी सिंह, मेवालाल, अशोक कुमार,
पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में शनिवार की शाम को बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार अभियुक्त के घर पर डुग्गी मुरादी कराने के बाद कुर्की का नोटिस चस्पा किए है। नोटिस के बाद भी अगर अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई होगी। त्रिलोकपुर खुर्द गांव के अशोक के विरुद्ध पड़रौना कोतवाली में घर में घुसकर दुष्कर्म करने, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। शनिवार को बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने गांव में डुग्गी मुरादी कराने के बाद आरोपी अशोक के घर पर धारा 82 कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया । इस कार्रवाई में म में चौकी प्रभारी बांसी गौरव वर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल बाबूराम शामिल रहे।
Transcript Unavailable.
विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव की महिला ग्राम प्रधान और सदस्य ने शनिवार को ग्राम प्रधान और सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर 8 जनवरी तक लेखपाल को हटाने की मांग किए है। इनका कहना है की अगर लेखपाल नही हटे तो 9 जनवरी को सामूहिक इस्तीफा देंगे। समाधान दिवस में दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान सावित्री देवी और सदस्यों का कहना है की उनके गांव में पिछले चार वर्षो से लेखपाल की तैनाती है। लेखपाल गांव में केवल विवाद उत्पन्न कराते है। सरकारी कार्य करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बनाते है। गांव के विरोधियों की बात सुनते है। कई बार सांसद और विधायक भी लेखपाल को हटाने के लिए बोल चुके है, लेकिन उनको नही हटाया जाता है। लेखपाल को हटाने के लिए कई बार डीएम और एसडीएम से मिला गया है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है। ग्राम प्रधान सावित्री देवी के अलावे जोगेंद्र गुप्त, राजमंगल, मैनेजर, गायत्री देवी, सैरून नेशा, छोटेलाल, बसंती, राजेंद्र, उषा समेत कई सदस्यों का हस्ताक्षर है।
राजधानी के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत बीरपुर की निवासी सोनी देवी पत्नी राजेंद्र हुआ ममता देवी पत्नी मनोज कुमार लगातार करीब 20 दिन से तहसील और ब्लॉक के चक्कर लगा रही थी दोनों महिलाओं को अपने बच्चों के नाम राशन कार्ड में बनवाने थे परंतु बाबू ने उन्हें दौड़ा रखा था जब दोनों महिलाएं आज तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंच गई तब लिपिक ने कहा कि आपका नाम राशन कार्ड में बढ़ा दिया गया है और अगले महीने से आपको राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
रामनगर की महिला ग्राम प्रधान ने गरीबों को बांटे 178 कम्बल
अतिक्रमण से लग रहा है माल कस्बे में जाम
