राजधानी के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत बीरपुर की निवासी सोनी देवी पत्नी राजेंद्र हुआ ममता देवी पत्नी मनोज कुमार लगातार करीब 20 दिन से तहसील और ब्लॉक के चक्कर लगा रही थी दोनों महिलाओं को अपने बच्चों के नाम राशन कार्ड में बनवाने थे परंतु बाबू ने उन्हें दौड़ा रखा था जब दोनों महिलाएं आज तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंच गई तब लिपिक ने कहा कि आपका नाम राशन कार्ड में बढ़ा दिया गया है और अगले महीने से आपको राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
