लखीमपुर खीरी के ब्लाक कुम्भी गोला की ग्राम सभा गोला देहात की रास्तों की हालत बद से बत्तर ब्लाक कुम्भी की ग्राम सभा गोला देहात का मजरा सरबोदय नगर में रास्तों का हाल बेहाल आने जाने वाले राहगीरों को रास्ते में जल भराव के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा प्रधान के साथ साथ अन्य अधिकारी भी नही दे पा रहे ध्यान ग्रामीणों को कब तक इन समस्याओं से मिलेगी राहत जब कि प्रदेश के मुखिया लगातार ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभाओं पर लगातार ध्यान दे रहे
एटीएस के एएसपी पर रेप का आरोप दर्ज करने के बाद आरोपों पर फांसी पीड़िता, कोर्ट में होंगे बयान
10 जनवरी से 6 फरवरी तक कैंसिल रहेगी मुंबई और अहमदाबाद समेत कई ट्रेनें
केशव प्रसाद मौर्य और शिवपाल यादव के बीच छिड़ी जुबानी जंग
मौसम विभाग ने जताई रात में बारिश होने की आशंका
।। उधारी के डॉक्टर से चल रहा है पशु अस्पताल।। कप्तानगंज ब्लाक परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक तैनात नही होने के कारण उधारी कि चिकित्सक से कम चलाया जा रहा है । जिससे क्षेत्र के पशु पालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण इनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है। कप्तानगंज ब्लाक परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय विगत छः माह से पशु चिकित्सक विहीन बना हुआ है।जिसके कारण क्षेत्र के पशु पालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। इलाज के अभाव मे पशु व इनके पालकों परेशान है। छः माह पूर्व यहां तैनात तहसील स्तरीय पशु चिकित्सक उज्ज्वल खरवार का स्थानांतरण होने के कारण तब से यह स्थान रिक्त बना हुआ है। क्षेत्र के पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी बोदरवार में तैनात पशु चिकित्सक को सौंपी गई है जिनके जिम्मे तीन और केंद्रों की जिम्मेदारी होने के कारण उक्त कप्तानगंज में सही रूप से अस्पताल संचालित नहीं हो पा रहा है। जबकि नगर में ही कान्हा निराश्रित पशु केन्द्र भी है। जहां शासन की मंशा अनुसार तीस से अधिक पशुओं को रखा गया है।इनके इलाज की जिम्मेदारी भी उक्त चिकित्सक के कंधे पर टिकी हुई है। कप्तानगंज पशु चिकित्सालय का जायजा सोमवार को 12 बजे जागरण ने लिया तो अस्पताल तो खुला था मगर कोई कर्मचारी मौजूद नही था । यहां तैनात फार्मासिस्ट उमाशंकर त्रिपाठी कान्हा गौशाला में पशुओं के इलाज के लिए गए हुए थे डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। पशुपालक डॉक्टर के इंतजार में बैठे हुए थे । अस्पताल में अपने पशु का इलाज कराने आए मिश्रौली गांव के चंद्रभान, चिलवान गांव के मोहन, कप्तानगंज उत्तर मोहल्ला की आसमा पत्नी स्वर्गीय अफजल व उम्मत पत्नी जुबैद ने बताया कि डॉक्टर साहब के इंतजार में हम लोग दो घन्टे से बैठे हैं। अस्पताल में डॉक्टर साहब का स्थानांतरण हो गया है वहीं फार्मासिस्ट उमाशंकर त्रिपाठी की तैनाती है। फार्मासिस्ट उमाशंकर त्रिपाठी कान्हा गौशाला में पशुओं के इलाज के लिए गए हुए है । फार्मासिस्ट उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बोदरवार में तैनात डॉक्टर इशांत को यहां की जिम्मेदारी सौंप गई है मगर उनके पास कप्तानगंज बोदरवार और मथौली का चार्ज होने के कारण काफी दिक्कतें होती हैं।
।। भाजपा सरकार मे विकास का बोलबाला विजय खेतान ।। भाजपा सरकार में विकास का बोलबाला है जनता पूरे प्रदेश में खुशहाल है यहाँ सभी जाति का सम्मान है। पार्टी में बिना भेदभाव के हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। यही वजह है कि भाजपा देश नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गयी है। विश्व मे कोई भी पार्टी भाजपा की बराबरी नहीं कर सकती है। उक्त बातें कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने कही। वह सोमवार को कप्तानगंज नगर पंचायत सभागार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरे देश मे विपत्ति के समय मे जनकल्याणकारी योजनाओं को चला कर से लोगों को लाभ दिया है। सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करे अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा भाजपा विकास की जननी है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने मिलकर डबल इंजन की सरकार के साथ ऐतिहासिक विकास किया है जिसका लाभ हर वर्ग को मिला है सभी कार्यकर्ता मनोयोग से लगकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। अध्यक्षता मन्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा व संचालन विनोद गुप्ता ने किया । इस दौरान विजय कनौजिया, राजेश उपाध्याय, रमेश मोदनवाल ,राधेश्याम पासवान वीरेंद्र यादव संतोष मद्धेशिया राकेश दुबे भोला साहनी दीर्घ राज कुशवाहा बैजू चौहान आदि लोग मौजूद रहे ।
नाला किनारे दिखाई दिया मगरमच्छ लोगों में फैली दहशत
लखनऊ - FB फ्रेंड पर युवती ने लगाया दुराचार का आरोप सीतापुर निवासी आशीष मिश्रा पर युवती का आरोप शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप युवती ने आशियाना कोतवाली में मुक़दमा करवाया दर्ज.
मायावती ने असुरक्षा का जताया खतरा, कार्यालय बदलने की मांग की
