तामेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन फतेहपुर। शहर के तामेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तो वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल भंडारे में पहुंचे और लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दिया। वही भंडारे का आयोजन कर रहे रामचंद्र ने बताया की नव वर्ष के उपलक्ष्य में तामेश्वर मंदिर में उन्होंने भंडारे का आयोजन किया है और अगर भगवान शंकर की प्रेरणा रही तो वह हर वर्ष इसी प्रकार भंडारे का आयोजन करते रहेंगे। इस अवसर पर दिनभर भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र उमराव, आयुष कुमार, पीयूष कुमार, सुशील उमराव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 109 मरीजांे का परीक्षण फतेहपुर। शहर के रानी कालोनी में एवास आयुर्वेदा प्रा0 लि0 की ओर से ऋद्धि अरोग्य क्लीनिक में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का अयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने भाग लिया और शिविर का शुभारंभ फीता काट कर किया। शिविर में डा0 ए के चंदेल (आयुर्वेदाचार्य) द्वारा आए 109 रोगियों का परिक्षण किया गया तथा परामर्श और औषधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में एवास आयुर्वेदा प्रा0 लि0 की तरफ से वीर सिंह, रोहित मौर्य तथा समाज सेविका एवं जिला मंत्री भाजपा सौम्या सिंह पटेल, स्मिता सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, प्रशांत पटेल, सुरेश श्रीवास्तव, श्रेय शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रखर शुक्ला, और राजेंद्र कुमार(पैथोलॉजी) आदि लोग उपाथित रहे।

शटरिंग मिस्त्री का बेंगलुरु से गांव आया शव औग, फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार गांव में बेंगलुरु से पांच दिन बाद शटरिंग मजदूर अभिषेक पासवान पुत्र प्रदीप कुमार पासवान का शव उसके घर बड़ाहार आया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया । बताते चले कि पांच दिन पूर्व उक्त घटना सूचना पिता प्रदीप कुमार पासवान को मिली थी तब से पूरा परिवार शोक में था ।मृतक के घर में बेंगलुरु से नित्य भ्रम पैदा करने वाली सूचनाएं आ रही थीं। कभी वेंटीलेटर में सांस चलने की बात होती थी तो कभी मुआवजा के सम्बन्ध में। घर वाले घटना को लेकर उसी दिन से कन्फ्यूज थे। बताया जाता है कि बेंगलुरु के अस्पताल से वेंटीलेटर से निकालकर और कानपुर के लिए रेफर दिखाकर शव को घर तक पहुंचाया गया है। मृतक के पिता ने स्थानीय थाना में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक अभिषेक रोजी रोटी कमाने के लिए मजदूरों की टोली के साथ बेंगलुरु गया था जहां पर 33 केवी का करेंट लगने से यह घटना हुई है। यहां के करीब 40 मजदूर बेंगलुरु में काम करते हैं। जिन्हें इस घटना के कारण मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का जिला अभ्यास वर्ग आयोजित फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला फतेहपुर का अभ्यास वर्ग आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में आयोजित हुई! अभ्यास वर्ग प्रथम सत्र में विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र जी ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद आज प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है हम सभी को इस पुण्य अवसर पर एक पेड़ प्रभु राम के नाम का लगाना चाहिए! द्वितीय सत्र में प्रांत आईवीओ (स्वयंसेवी संस्थान) प्रमुख स्मिता सिंह ने संगठन की उपादेयता एवं ध्येय बिंदुओं का विस्तार से विवरण दिया एवं पर्यावरण में मूलभूत सुधारो के लिए योगदान देने के लिए सभी से आग्रह किया! अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने घरों को हरित घर बनाने का संकल्प लिया तत्पश्चात नगर कार्यवाह नीरज जी द्वारा जिला समिति की घोषणा की गई शैक्षिक संस्थान प्रमुख शिवम अग्रहरि, सह शैक्षिक संस्थान प्रमुख प्रखर शुक्ल, धार्मिक संस्थान प्रमुख कुलदीप तिवारी, धार्मिक सह संस्थान प्रमुख अतुल अवस्थी, आईवीओ प्रमुख लोकेश त्रिपाठी, सह आईवीओ प्रमुख प्रशांत पाटिल, नारी शक्ति प्रमुख वैशाली शिवहरे, सह नारी शक्ति प्रमुख गुड़िया सविता, पेड़ उपक्रम प्रमुख आचार्य रामनारायण, पानी उपक्रम प्रमुख अजीत, पानी उपक्रम सहप्रमुख अखिलेश सिंह, पॉलीथीन उपक्रम प्रमुख प्रवीण प्रसून बनाए गए। इस अवसर पर अरविंद सिंह,अरविंद नारायण मिश्र, सुमित तिवारी, अभिषेक कश्यप, संजय सिंह, रजनीश तिवारी, धनंजय पांडे, श्रेय शुक्ल, मातृशक्ति लक्ष्मी एवं रमन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन जिला संयोजक विवेक मिश्र ने किया।

ब्राम्हण एकता परिषद ने की बैठक फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक कलक्टर गंज में जिला अध्यक्ष पंडित प्रेम शंकर पांडे के निवास में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के उद्देश्य व कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ का दायित्व आशीष तिवारी व विधि प्रकोष्ठ सुशील कुमार पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ योगेश कुमार अवस्थी को दिया गया। इस दौरान संगठन के सात सूत्रीय संकल्पों के विषय में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में अरुण कुमार मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक, रामदत्त मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, सुशील कुमार तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, राजू अवस्थी, राहुल द्विवेदी, यथार्थ शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक कलक्टर गंज में जिला अध्यक्ष पंडित प्रेम शंकर पांडे के निवास में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के उद्देश्य व कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ का दायित्व आशीष तिवारी व विधि प्रकोष्ठ सुशील कुमार पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ योगेश कुमार अवस्थी को दिया गया। इस दौरान संगठन के सात सूत्रीय संकल्पों के विषय में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में अरुण कुमार मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक, रामदत्त मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, सुशील कुमार तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, राजू अवस्थी, राहुल द्विवेदी, यथार्थ शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी में देर रात कई थाना प्रभारीयो का किया गया फेर बदल देर रात थाना अध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षको के कार्यभार में बदलाव के चलते थाना क्षेत्र में सक्रिय दलालों को पहुंची भारी छती खैर ख्वाहिश के आलम में दलालों की दलाली हुई खत्म नई बनायेगे पकड़ अब दलाल जिले में आज कई थानों में विदाई समारोह में फोटो खींचते नजर आएंगे विभिन्न प्रकार के दलाल

वीरेंद्र कुमार बने विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष फतेहपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने जिले के वीरेंद्र कुमार उर्फ राजू मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया हैं। राजू मिश्रा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरित की। संभाग और मंडल प्रभारी की तरफ से वीरेंद्र मिश्र का मनोनयन पत्र जारी होने की सूचना पर कार्यालय पहुंच संगठन के लोगों ने उच्च पदाधिकारियों के निर्णय की सराहना करते हुए नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन ने मुझ पर भरोसा जता इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की कोशिस करूंगा। संगठन के सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्रमाण है। इस नीति को आगे बढ़ाऊंगा। लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार किया जायेगा।

खागा विधायक ने आत्मनिर्भर बनाने की दिलाई शपथ खागा, फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड विजयीपुर के ग्राम पंचायत-कछार व गढ़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लाक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-कछार व गढ़ा में विधायक खागा कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही ग्राम सभा मे आगंनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा लापरवाही बरतने पर चेतावनी देते हुए हिदायत देकर अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान कछार, बुन्देलखण्ड राष्टीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, रबी तिवारी, श्याम यादव, दीपक पासवान, कन्हैया पटेल, बीडीओ विजयीपुर कोमल मोदनवाल, सभासद रामऔतार के बाद गढ़ा में ग्राम प्रधान ननबुद्दी देवी आदि समस्त पार्टी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के दर्शक मौजूद रहे।

पति हुए कारसेवा में बलिदान,निमंत्रण पाकर छलके आंसू फतेहपुर। मलवा विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा स्थित राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह हुए थे कारसेव में बलिदान।पत्नी को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया तो निमंत्रण पाकर आँसू छलक गए।जैसे ही राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर करसेवा में बलिदान हुए अशोक सिंह के घर पहुंची, वैसे ही उनकी पत्नी फूट फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा की आज मेरे पति की इच्छा पूरी हुई, वह आज मेरे बीच नही है,लेकिन मैं सौभाग्यशाली हू की प्रभु के मंदिर के लिए हमारे पति बलिदान हुए आज प्रभु का भव्य मंदिर हमारे सामने बन गया है, आज हम धन्य हो गई।मलवा विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा स्थित राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह 1992 में कार सेवा करने अयोध्या गए हुए थे।वहा पर उनको गोले लग गई थी।जिससे उनकी मौत हो गई थी।जिनका शव भी परिवार को नहीं मिला था। अस्पताल से मौत की पुष्टि हुई थी।रविवार को राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर उनके घर पहुंची तो पत्नी निर्मला देवी रोने लगी।उनके दोनो पुत्र सूरज व अमर भी फूट फूट कर रोने लगे।विभाग प्रचारक रितिराज, जिला संघ चालक रामप्रकाश सिंह, विहिप जिला मंत्री शैलेष सिंह,मालवा खंड कारवां अभय जी धर्म जागरण प्रमुख दशरथ सिंह,अभय सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद विश्वकर्मा, विकाश तिवारी, करन सिंह, सरवन सिंह, ने पत्नी को अंग वस्त देकर, श्री राम का पटका पहना कर सम्मान किया, साथ ही अयोध्या का निमंत्रण दिया।

तालाब सीमांकन कर नगर पंचायत को किया सुपुर्द फतेहपुर। जहानाबाद आदर्श नगर पंचायत परगना कोड़ा तहसील बिंदकी के ग्राम अकबरपुर नसीरपुर में दिनांक 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को उप जिलाधिकारी बिन्दकी के आदेश पर राजस्व विभाग ने नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ तलाबी गाटा संख्या क्रमशः 184 रकबा 0 .180 हैक्टेयर, 185 रकबा 0.0160 हैक्टेयर, 187 रकबा 0.0380 हैक्टेयर, 188 रकबा 0.2000 हैक्टेयर, 189 रकबा 0.3400 हैक्टेयर, 190 रकबा 0.0660 हैक्टेयर, 191 रकबा 0.1600 हैक्टेयर, 196 रकबा 0.6020 हेक्टेयर तथा 197 रकबा 0.9530 हैक्टेयर का सीमांकन करने के बाद नगर पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन से मेड़ बंदी व खांई रखवाते हुए नगर पंचायत को सुपुर्द किया। संयुक्त टीम में लेखपालों में सुनील कुमार, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार उमराव, सुमित कुमार गुप्ता व नगर पंचायत से जावेद अली विख्यात शर्मा व अन्य मौजूद रहे।