तालाब सीमांकन कर नगर पंचायत को किया सुपुर्द फतेहपुर। जहानाबाद आदर्श नगर पंचायत परगना कोड़ा तहसील बिंदकी के ग्राम अकबरपुर नसीरपुर में दिनांक 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को उप जिलाधिकारी बिन्दकी के आदेश पर राजस्व विभाग ने नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ तलाबी गाटा संख्या क्रमशः 184 रकबा 0 .180 हैक्टेयर, 185 रकबा 0.0160 हैक्टेयर, 187 रकबा 0.0380 हैक्टेयर, 188 रकबा 0.2000 हैक्टेयर, 189 रकबा 0.3400 हैक्टेयर, 190 रकबा 0.0660 हैक्टेयर, 191 रकबा 0.1600 हैक्टेयर, 196 रकबा 0.6020 हेक्टेयर तथा 197 रकबा 0.9530 हैक्टेयर का सीमांकन करने के बाद नगर पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन से मेड़ बंदी व खांई रखवाते हुए नगर पंचायत को सुपुर्द किया। संयुक्त टीम में लेखपालों में सुनील कुमार, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार उमराव, सुमित कुमार गुप्ता व नगर पंचायत से जावेद अली विख्यात शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
