खिली धूप से खिले किसानो के चेहरे,खेतो मे दवा छिड़काव फतेहपुर। गेहूं की अगेती व मध्यम प्रजातियों में खरपतवार नियंत्रण समय से होना अत्यावश्यक है। पहले प्रबंधन होने से फसल के नुकसान की संभावना तो देर होने पर उसके कल्ले व बढ़वार प्रभावित होती है।ऐसे में खरपतवार नियंत्रण के लिए समय से तैयार होना किसानों के सामने चुनौती होगी।चैड़ी पत्ती के साथ गेहूं का मामा,बनरी सहित पतली पत्ती के खरपतवारों को नष्ट करने में रसायन के साथ समय का बहुत बड़ा महत्व है।सीएसए के सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डाक्टर शिवमंगल सिंह ने प्रखर धूप निकलने के बाद ही दवा के छिड़काव की सलाह दिया है।इसके साथ ही खरपतवार नाशी रसायनों को उर्वरक में मिलाकर छिड़कने की बजाए पानी के साथ स्प्रे करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया।दवा छिड़काव में समय का ध्यान रखना सबसे आवश्यक है। पहली सिंचाई होने के बाद पैर सहने की नमी के दौरान तेज धूप होने पर ही दवा का छिड़काव करना चाहिए।इस बात का ध्यान रखा जाए कि छिड़काव के उपरांत तीन से चार घंटा धूप पौधों को मिले।दवा छिड़कने से पहले यूरिया का छिड़काव कदापि नहीं करना चाहिए।देवमई विकास खंड के पधारा के युवा किसान विनय कश्यप ने बताया धूप खिलने से अब खेतो मे रौनक आ गई है और दवा छिड़काव का भी अच्छा समय मिल गया है।
विधायक ने छात्र छात्राओं को नमो ऐप के बारे में दी जानकारी फतेहपुर। विधायक विकास गुप्ता ने श्रीमती रामा अग्रहरि महिला डिग्री कालेज व बाबू राधेश्याम डिग्री कालेज रामानगर, देवीगंज में लगभग 500 विद्यार्थियों एवं कालेज स्टाफ को मोदी ऐप डाउन लोड कराया। इस सुअवसर पर विधायक ने नमो ऐप और सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने नमो ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त कर खुशी जाहिर की।कार्यक्रम में क्रय विक्रय समिति राधानगर के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, अवनीश कुमार अग्रहरि, छोटे लाल कुशवाहा, प्राचार्या श्रीमती रंजना शुक्ला, राजेश गुप्ता आदि सहित हजारों की संख्या में भा ज पा कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
पार्टी के अभियानों को तन्मयता के साथ सभी को मिलकर आगे बढ़ाना हैः प्रकाश पाल -नमो ऐप,नव मतदाता सम्मेलन व बूथ सत्यापन सहित सभी अभियानों पर हुई चर्चा -अभियान संयोजकों सह-संयोजकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी रहे उपस्थित फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगठन द्वारा वर्तमान में संचालित अभियानों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए, श्री पाल द्वारा बूथसत्यापन के साथ ही,नव मतदाता सम्मेलन तैयारी पर जोर देते हुए उन्होंने सम्बोधन में कहा कि नमो ऐप अभियान में जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे ससमय पूर्ण करें, कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी को संकल्प के साथ उसके वास्तविक सेवा सुलभता पर समर्पित भाव से कार्य करना , जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों व व सभी अभियानों में लगायें गये पदाधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के टिप्स व जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए, इस अवसर पर मनोज शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, धनंजय द्विवेदी, स्वरूप राज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, रेखा मिश्रा, पुष्पा पासवान, मधु शर्मा, पूनम श्रीवास्तव, वंदना द्विवेदी, मोना शुक्ला व सभी अभियानों में जिम्मेदारी निभा रहे संयोजकों व सहसंयोजकों के साथ ही समस्त जिला पदाधिकारी के साथ ही मंडल प्रभारी व मंडल समन्वयक उपस्थित रहे।
पीड़िता ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, भट्टा मालिक पर ज़मीन कब्जाने का आरोप फतेहपुर : तहसील खागा के ग्राम टेनी में दबंगई का एक मामला सामने आया है, पीड़िता सुनीता देवी पत्नी राम केशन की भूमि धरी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया गया। हाइवे से संपर्क मार्ग पर खाता संख्या 441 गाटा संख्या 24/0.3240 हेक्टेयर जमीन है जो की इस वक्त बेहद बेशकीमती है। सुनीता का कहना है कि मदन उर्फ राजकुमार केशरवानी पुत्र राधेश्याम निवासी किशनपुर रोड खागा जिला फतेहपुर का रहने वाला है। भट्टा मालिक ने धन बल के प्रयोग क्षेत्रीय लेखपाल सत्य प्रकाश यादव को मिला कर और उच्च अधिकारियों से सिस्टम भिड़ा कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है, संबंधित अधिकारियों से मिली पर निराशा ही हाथ लगी है, यही नहीं सुनीता को लेखपाल ने गाली और जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे पहले पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को 5, पुलिस अधीक्षक को 4 , जिला अधिकारी फतेहपुर को 3 शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं
फतेहपुर गुजरात के अहमदाबाद शहर से अयोध्या धाम तक 51 दिन की पदयात्रा पर निकले बजरंग दल के कार्यकर्ता भब्य पटेल एवं बागेश्वर धाम से अयोध्या तक की पदयात्रा पर निकले अजय दुबे एवं राजकुमार दुबे का आज नगर की सीमा राधानगर में राम भक्तों के साथ जोरदार स्वागत किया गया, राधा नगर, देवीगंज ,हरिहरगंज, कलेक्टर गंज, में जगह-जगह स्वागत करवाते हुए बर्मा तिराहा स्थित शिवजी विराजमान मंदिर में पदयात्रियों को भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी की अगुवाई में राम भक्तों ने गगन भेदी जय श्री राम के नारों के बीच फूल मालाओं से स्वागत किया, पद यात्रियों ने भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी के पीरनपुर स्थित आवास में स्वल्पाहार एवं अल्प विश्राम के लिए रुके जहां जाति धर्म मजहब की दीवारों को तोड़ते हुए हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों ने आरती, तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया नगर क्षेत्र में निकली पदयात्रा का श्री राम सेना के प्रमुख रूपम मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने ज्वालागंज स्थित तिराहे पर स्वागत किया बाकरगंज पंकज त्रिपाठी पक्का तालाब मैं अंजू त्रिपाठी आनंद तिवारी बजरंग दल यात्रा में की अगुवाई में स्वागत किया गया यात्रा में धनंजय द्विवेदी जी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ढोल भांगड़ा के साथ जय श्री राम के गगन भेदी नारों के बीच चल रहे थे, पद यात्रियों का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की फतेहपुर प्रभारी रंजना उपाध्याय , मनोज दुबे, मनोज मिश्रा मनु, आशीष मिश्रा बेलू, राजा ठाकुर, तालिब खान, मुन्ना टूट्टी, सूफी भाई, रणवीर द्विवेदी, तालिब खान, विवेक श्रीवास्तव, संजीव सिंह, राहुल शुक्ला, जितेंद्र सिंह, मंजू शुक्ला, विनय तिवारी, छैया नेता, शिवम गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव धीरू पवन साहू विनोद गौतम समेत सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे ll
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
KGMU में पोस्टमार्टम के लिए नया भवन तैयार मोर्चरी में कम जगह के चलते बनाया गया नया भवन एक समय में एक साथ हो सकेंगे 9 पोस्टमार्टम एक दिन में 35 पोस्टमार्टम किये जा सकेंगे KGMU में रेजिडेंट डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई गई पोस्टमार्टम यूनिट में डॉक्टरों की लगाई जाएगी ड्यूटी.
यूपी में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है लगातार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के प्रकोप के बीच आज प्रदेश के करीब 15 जिलों में बारिश हो सकती है
खराब मौसम के चलते विमानों का संचालन बाधित रहा। सुबह तक कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट आने व जाने वाली दो उड़ाने कैंसिल रहीं। जबकि कई दो-दो घंटे तक की देरी की शिकार हुईं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बलरामपुर मंडी भाव सब्जी और फल
