पीड़िता ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, भट्टा मालिक पर ज़मीन कब्जाने का आरोप फतेहपुर : तहसील खागा के ग्राम टेनी में दबंगई का एक मामला सामने आया है, पीड़िता सुनीता देवी पत्नी राम केशन की भूमि धरी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया गया। हाइवे से संपर्क मार्ग पर खाता संख्या 441 गाटा संख्या 24/0.3240 हेक्टेयर जमीन है जो की इस वक्त बेहद बेशकीमती है। सुनीता का कहना है कि मदन उर्फ राजकुमार केशरवानी पुत्र राधेश्याम निवासी किशनपुर रोड खागा जिला फतेहपुर का रहने वाला है। भट्टा मालिक ने धन बल के प्रयोग क्षेत्रीय लेखपाल सत्य प्रकाश यादव को मिला कर और उच्च अधिकारियों से सिस्टम भिड़ा कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है, संबंधित अधिकारियों से मिली पर निराशा ही हाथ लगी है, यही नहीं सुनीता को लेखपाल ने गाली और जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे पहले पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को 5, पुलिस अधीक्षक को 4 , जिला अधिकारी फतेहपुर को 3 शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं
