नीम और तुलसी का पौधा तथा अपने घर परिवेश में सुंदर फूलों का होना अति आवश्यक है
सेमल के पेड़ से उत्पन्न फूल के सब्जी हमारे मानव जीवन के लिए अपने सेहत को ठीक रखने के लिए आवश्यक है
आईपीएम पर आज राजधानी के विकासखंड माल के ग्राम अमलावली और मसीहा हमीर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।
अपनी मानव जीवन की रक्षा के लिए हमें पेड़ पौधों की रक्षा करना चाहिए
विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम
साइबर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न औंग, फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में साइबर क्राइम से बचाव के लिए अरुणकुमार राय क्षेत्राधिकारी अपराध / साइबर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस की उपस्थिति काफी अधिक संख्या में रही । कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए साइबर एक्सपर्ट डा0 रक्षित टंडन ने साइबर अपराध से बचने के उपाय और सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से ऑनलाइन जानकारी दी । इसके लिए क्षेत्र के विभन्न संस्थान ,स्कूल , कालेज आदि मैनेजमेंट के माध्यम से जिन संस्थान आदि में समय से एलईडी प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था की गई उन्हें कार्यक्रम का लिंक प्राप्त करने हेतु क्षेत्राधिकारी , निरीक्षक मो0 कमर खान , प्रभारी साइबर सेल तथा प्रभारी मीडिया सेल फतेहपुर के मोबाइल नम्बर क्रमशः 9450683343 , 9415777510 , 9454457678 जारी किए गए थे। फिर भी प्रचार का अभाव रहा जिससे कुछ संस्थान व कालेज तथा संभ्रांत ग्रामीण उक्त कार्यक्रम में दी गई जानकारी व बचाव से वंचित रहे इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी विद्या यादव सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।
साइबर सुरक्षा तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न -चैकी प्रभारी की अगुवाई में विजयीपुर कस्बे के श्री राम गोपाल त्रिपाठी इण्टर कॉलेज परिसर में किया गया जागरूकता कार्यक्रम विजयीपुर, फतेहपुर। साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने तथा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाया गया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। विजयीपुर कस्बे में श्री राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज में सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम संपन्न कर गया है। जिसमें सोशल मीडिया की तरफ युवाओं का बढ़ता हुआ क्रेज अब उन्हें साइबर क्राइम और फ्रॉड का शिकार बना रहा है। नई उम्र के तमाम युवक युवती साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए किशनपुर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। युवाओं को साइबर ठगी और साइबर क्राइम से बचने के टिप्स एंड ट्रिक्स दिए. एक्सपट्र्स के द्वारा बताया गया कि आजकल युवा तेजी से साइबर क्राइम और साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं इसी से बचने के लिए एक्सपट्र्स ने मास्टर क्लास ली जिसमें वर्चुअल वल्र्ड में डार्क वेब का इस्तेमाल , ऑनलाइन सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के साथ साथ सेक्स टॉर्जन जैसे साइबर क्राइम से बचने की बारीकी जानकारी दी स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करें। प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डा० निरंजन कुमार सिंह , चैकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह,अध्यापक संतोष कुमार,हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर व कोरोना बचाव अभियान फतेहपुर। सोमवार को स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी सी इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार स्वीप आइकॉन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर व कोरोना बचाव अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर का फीता राकेश वर्मा एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन व राजकुमार मौर्य एडवोकेट अध्यक्ष नगरपालिका परिषद द्वारा काटकर व हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया।ततपश्चात राकेश वर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन द्वारा सभी अधिवक्ताओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। फिर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ0 सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ0 अनुराग द्वारा सभी अधिवक्ताओं को रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि व मास्क वितरित किया गया। टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजीत सिंह व पब्लिक प्राइवेट मिक्स कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार द्वारा टीबी बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महामंत्री बचानी लाल, पूर्व महामंत्री आशीष गौड़, चन्द्रधर मिश्र, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, सुघर सिंह, छोटेलाल निषाद, ऐश्वर्या श्रीवास्तव सहित प्रमुख सहयोगी इंडियन रेडक्रास सोसाइटी सलाहकार संजय श्रीवास्तव, सदस्यता प्रमुख सुरेश श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, राकेश कुमार सहित तमाम अधिवक्ता बन्धु उपस्थित रहे।
किसी के साथ खातों की डिटेल न करें शेयर, अंजान लिंक भी न खोले-रक्षित टंडन -साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों का साइबर एक्सपर्ट ने किया जागरूक -जागरूकता कार्यक्रम में 70 हजार लोगों ने लिया हिस्सा फतेहपुर। साइबर अपराध से बचाव तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइन, थानों एवं विभिन्न स्कूल/कॉलेज तथा संस्थानों पर ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं व्यापारी सहित करीब 70 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। सोमवार को 50 से अधिक स्थानों थाना/चैकी/गेस्ट हाउस /स्कूल/कॉलेज पर जागरूक करने व उनकी गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात साइबर एक्सपर्ट डॉक्टर रक्षित टंडन ने द्ऑनलाइन जूम एप/ फेसबुक के माध्यम से जुड़कर सभी स्थानों पर लगाए गए प्रोजेक्टर एवं टीवी स्क्रीन के माध्यम से सभी को एक साथ साइबर अपराध से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि कभी भी किसी के साथ अपने खातों की डिटेल शेयर ना करें , अंजान लिंक को कभी ना खोलें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद सावधानीपूर्वक करें। साथ ही अपने डिजिटल दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रखें।किसी भी प्रकार की साइबर क्राइम सम्बन्धी शिकायत को दर्ज करने हेतु नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नं0 1930 या 112 डायल करे या अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नजदीकी थाने की साइबर सेल या जनपदीय साइबर क्राइम पुलिस थाना में सम्पर्क करे। उन्होंने कहा कि जानकारी को और अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। जिससे कि उनके मित्र, रिश्तेदार, पड़ोसी आदि को भी जागरूक किया जा सके। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध से उन्हे भी बचाया जा सके। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने द्अधिक से अधिक लोगों को एक साथ जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिससे कि लोगों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचाया जा सके।
22 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा दीप जलायें भक्त खागा, फतेहपुर। अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण खागा नगर के आंबडेकर बस्ती, श्रीराम बस्ती, मानू का पुरवा,कैनाल रोड, जीटी रोड,में ’बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्री राम वा भैया लक्ष्मण जी के स्वरूप के साथ ढोल नगाड़े वा शंख की ध्वनि के बीच राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद,वा सामाजिक संगठनों द्वारा आरएसएस के जिला प्रचारक चंदन, नगर प्रचारक पवन, संघ के रामाभिलाष, वा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय समरसता प्रमुख शिवस्वरूप विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, की उपस्थिति में घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत को वितरित किया गया, साथ ही सभी को 22 जनवरी को अपने अपने घरों को पर विद्युत झालरों से सजाकर शाम को दीपक जलाकर दीपावली पर्व की तरह उत्सव मनाने का निवेदन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिध रामगोपाल सिंह, संदीप तिवारी, अवधेश मिश्रा, विष्णु सिंह, विमलेश पांडेय, राकेश सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
