पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी डॉ0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक सदर/आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बैठक की गई। आगामी लोकसभा चुनाव व दिनांक- 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत सामाजिक सद्भाव एवं यातायात व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु व आगामी पर्वों/त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही अवश्य की जाए।

किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य व कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी डॉ0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक सदर/आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बैठक की गई। आगामी लोकसभा चुनाव व दिनांक- 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत सामाजिक सद्भाव एवं यातायात व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु व आगामी पर्वों/त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही अवश्य की जाए। टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते सक्रिय दुर्दांत अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई कराने सहित उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे "आपरेशन त्रिनेत्र" के तहत ग्राम पंचायत एवं व्यापारी बन्धुओं व प्रतिष्ठान मालिकों, समाजसेवियों व अन्य लोगों से संग वार्ता कर/सामंजस्य बना जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित व संचालन की कार्रवाई कराएं। शासन के निर्देशानुसार चिन्हित अपराधों में दोषियों को मा0न्यायालय से सजा दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे "आपरेशन कन्विक्शन" के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए अधिकतम व अविलंब सजा। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराया जाए तथा महिला/बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों में गम्भीरता से कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। सभी सम्बंधित को बिना नंबर प्लेट व त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट लगे वाहनों की सघन चेकिंग, रात्रि गश्त, पैदल गश्त हेतु सख्त निर्देश दिए गए। आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महिलाओं व बालिकाओं की समस्या/शिकायत को गंभीरता से सुन प्रतिदिन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की ससमय जांच कराते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा/सहायता हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति" अभियान के क्रम में महिला बीट अधिकारी 'शक्ति दीदी' द्वारा सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/गांवों में चौपाल लगा तथा स्कूल/कालेजों में जाकर उन्हें जागरूक करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जाए। एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मनचलों/अराजकतत्वों पर नज़र रखी जाए एवं अराजकतत्वों व शोहदों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। उक्त सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात चन्दौली कस्बे में पुलिस अधीक्षक चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक सदर/ ऑपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर आमजन मानस में सुरक्षा का एहसास कराया।

मूंग की खेती किस समय कैसे करनी चाहिए

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर द्वारा रामेंद्र सिंह के स्मृति प्रथम क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया

देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है जो कि देश के युवाओं को समर्पित स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था 25 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया दुनिया भर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर पालिका परिषद गोला में गोष्ठी का आयोजन किया गया युवाओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बताया कि वर्ष 2024-25 हेतु कुल 29767 देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर और भांग की दुकानों सहित मॉडल शॉप का व्यवस्थापन किया जाना था जिनमें से कुल 27402 दुकानों के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये हैं। इस प्रकार वर्ष 2024-25 हेतु 92.05 प्रतिशत दुकानों का नवीनीकरण अनुज्ञापियों द्वारा कराया गया है जबकि यह प्रतिशत वर्ष 2020-21 में 83.90, वर्ष 2021-22 में 91.5, वर्ष 2022-23 में 90.63 और 2023-24 में 93.14 था। इस प्रकार विभाग द्वारा नवीनीकरण के प्राप्त प्रतिशत में अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है। नवीनीकरण से अवशेष बची 2365 दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी द्वारा 20 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 मध्य संपन्न कराया जायेगा।

पुरानी पेंशन के लिए मार्च में हड़ताल करेंगे रेलवे कर्मचारी

आगरा के कमिश्नर समेत छह आईपीएस अफसरों के तबादले

सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे 837 डॉक्टर वॉक इन इंटरव्यू 12 को