पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी डॉ0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक सदर/आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व सम्बन्धित शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बैठक की गई। आगामी लोकसभा चुनाव व दिनांक- 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) मन्दिर उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत सामाजिक सद्भाव एवं यातायात व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु व आगामी पर्वों/त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही अवश्य की जाए।
