कार्यकर्ताओं ने गृह आमंत्रण देकर की अपील। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी 22 जनवरी 2024 के उपलक्ष में भारत के एसवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर ग्रह आमंत्रण पत्र लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेनीगंज नगर के घर-घर जाकर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।गृह आमंत्रण के लिए नगर के 10 वार्डो में कई टोलियों का गठन भी किया गया है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन द्वारा कोथावां विकास खंड का अभियान प्रमुख बनाया गया है। हम सभी भक्तों से आग्रह करते हैं कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी भक्तगण बढ़ चढ कर भागीदारी निभाएं और अपना सहयोग प्रदान करें। वार्ड न.8 कायस्थ टोला में टोली प्रमुख सभासद राजीव कुमार तिवारी उर्फ टिल्लू ,रुपेश अन्जाना,आशीष चित्रांशी,सोनू त्रिवेदी (आशीष),नवीन तिवारी(कप्तान),श्याम प्रकाश वैश्य,गौरी शंकर तिवारी आदि लोगों ने गृह आमंत्रण पत्र लेकर घर-घर जाकर लोगों के घर अलख जगाई और उनसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की बात कही। इस ग्रह आमंत्रण को लेकर लोगों में हर्ष दिखा और भक्तगणों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेने की बात कही।
जनपद लखनऊ के माल, मलिहाबाद काकोरी आदि के क्षेत्रफल को जोड़ कर बनाई गई फलपट्टी में हरियाली की चादर सिमट रही है।अवैध लकड़ी कटान से पर्यावरण को खासा नुकसान हो रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जन शिकायत में जरा सी भी लापरवाही मंजूर नहीं असोथर थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं फतेहपुर, संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार हुआ। असोथर थाना में डीएम सी. इंदुमती ने एसपी उदय शंकर सिंह के साथ जन समस्याओं को सुना। उन्होंने राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि समाधान दिवस के समाप्ति के उपरांत मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सामने नियमानुसार त्वरित गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही की जाए। असोथर के पंकज तिवारी ने अपने धान का सत्यापन कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। जिसके संबंध में थाना समाधान दिवस में शिकायत सुनतीं डीएम। नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि तत्काल सत्यापन की कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व लेखपाल को अपरान्ह 3 बजे बाद संबंधित प्रार्थना पत्रों की स्थलीय/अभिलेखीय जांच कर नियमानुसार निस्तारण करते हुए सांय 6 बजे तक रिपोर्ट से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। कहा कि आवेदन पत्र के निस्तारण के समय यदि पुलिस बल की आवश्यकता है तो पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर समस्याओं को समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष, जिला सूचना अधिकारी, लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हर रामभक्त अपनी सहभागिता कर रहा है। जेल में बंद कैदी भी राम मंदिर उत्सव को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस कड़ी में फतेहपुर जिला कारागार में बंद क़ैदी भी आपसी सहयोग से मेहनत कर अयोध्या में प्रसाद के लिए रामनामी कपड़े के थैले तैयार कर रहे हैं। इसके लिए जेल में कैदी सिलाई मशीन पर तेजी से काम कर थैले बना रहे है जो तैयार होने के बाद अयोध्या भेजे जाएंगे। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हमारे जेल के बंदियों में भी काफी उत्साह है। इस गौरवशाली और ऐतिहासिक उत्सव पर हमारे बंदी भी अपना योगदान करना चाहते थे। जिसको लेकर भगवा रंग का रामनामी थैला हिदू-मुस्लिम व महिला कैदी तैयार किया जा रहा है जो प्रसाद के लिए अयोध्या भेजा जायेंगा। बंदियों का कहना है कि उनकी भी भगवान राम में बहुत श्रद्धा है। अगर बाहर होते तो मंदिर जाकर दर्शन करते लेकिन जेल में अंदर होने के कारण यहीं से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अपना सहयोग देने की इच्छा थी। रामलला के उत्सव में वो सहयोग कर अपने हाथों से कपड़े का थैला बना कर अयोध्या भेजेंगे जिसके लिए तेजी से मन लगाकर थैले तैयार कर रहे है। 22 जनवरी को भी भजन कीर्तन व सुंदरकांड का पाठ करेंगे और जेल के अंदर उत्सव मनाएंगे।
*स्लग- भारतीय सेना दिवस के अवसर में वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से निकाली गई रैली* यूपी के फतेहपुर जिले में भारतीय सेना दिवस के अवसर पर राधा नगर क्षेत्र के सुन्दरमती गली स्थित वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से रैली निकाली गई संस्थापक व अध्यक्ष अभिनेश मौर्य ने बताया लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए यह रैली निकाली गई रैली को रोंककर लोगों ने मुह मीठा कराया,तिलक किया और यह रैली जिले के विभिन्न चौराहा से होते हुए राधा नगर में ही इसका समापन होगा बता दे इन युवाओं के जब्जे और देशभक्ति के भाव को हर किसी ने सराहा है भारत माता की जय बोलते हुए गाजे-बाजे के साथ रैली आगे बढ़ती रही वही इस मौके में अध्यक्ष अभिनेश मौर्य, रोहित जी ,ज्योति शुभम,नीशू, पाण्डेय, अंकित, अनमोल, वंदना सिंघानिया,रुपाली, शिवानी, अजय, धर्मेंद्र जी दीपक, रोहित, सुमित ,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
आढ़ती भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस कर रही छापामारी . फतेहपुर। कहासुनी के विवाद में आढ़ती भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य हमलावरों की पुलिस तलाश में जुटी है। रामपुर थरियांव निवासी राकेश कुमार उर्फ गोरे मौर्या की खागा नवीन मंडी में आढ़त है। नवीन मंडी में शहर के अमरजई निवासी यूनुस तबरेज भी आढ़ती है। दोनों के बीच शुक्रवार की शाम मटर खरीदने के दौरान भाव को लेकर कहासुनी हुई थी। लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया था। इसके बाद शनिवार को राकेश अपने भाई रामबाबू, पंचम के साथ आढ़त पर बैठा था। विवाद की खुन्नस में सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजइ निवासी यूनुस तबरेज, महबूब, कबाड़ी मार्केट निवासी फैसल, पूर्वी पनी मोहल्ला निवासी तस्कील, सादिक, समीर, आजम, सोनू यादव व 10 अन्य चार पहिया, दो पहिया वाहनों से मंडी पहुंचे थे। अचानक राकेश उर्फ गोरे और उसके भाइयों पर डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा। पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को सीज किया है। राकेश की तहरीर पर नौ नामजद व 10 अन्य के खिलाफ, बलवा, मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपियों में यूनुस तवरेज, फैसल, तस्कील अहमद, सादिक, समीर, आजम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
*भारत इंस्टीट्यूशन रैंकिंग पुरस्कार से सी. पी. एस. हुआ गौरवान्वित* शहर का स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल जहां शैक्षणिक एवं शिक्षणेतर क्रियाकलापों के सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहराता जा रहा है , उसी क्रम में एक और सफलता विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुई । *सी ई डी के संस्थापक एवम् अध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शी नायक जी* की अध्यक्षता में *लीला एंबिएंस कन्वेंशन होटल, दिल्ली* में आयोजित *13 जनवरी, 2024* को सबसे बड़े सम्मेलन जी20 शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन एवम् अनुकरण के आधार पर शिक्षण गतिविधियों को विद्यालय में लागू करने और उस पर आधारित शिक्षण गतिविधियों के संचालन हेतु लगभग 100 विद्यालयों को विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत एवम् सम्मानित किया गया जिसमें *फतेहपुर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल को 2022 व 23 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता के लिए शहर में दूसरे रैंक पर सम्मानित एवम् पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पद्मालया दास चौधुरी द्वारा ग्रहण किया ।* इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त व अन्य विशेष अतिथियों में जोआन टेल्सर फ़्रेरे कार्यक्रम निदेशक - साक्षरता एवं प्रशिक्षक अल्फा शिकागो, (यूएसए), प्रोफ़ेसर एम.एम. पंत (पूर्व प्रो वाइस चांसलर इग्नू) ,श्री अनिल स्वरूप पूर्व सचिव स्कूल एवं जन शिक्षा (भारत सरकार), प्रोफेसर सी. बी. शर्मा पूर्व अध्यक्ष राज्य मंत्री (भारत सरकार), श्री विनीत जोशी मुख्य सचिव ( मणिपुर सरकार), चेयरमैन-सी.बी.एस.ई., डॉ. जोसेफ इमैनुएल, डॉ. सुनीता गांधी संस्थापक सीटी इंटरनेशनल स्कूल, लखनऊ , (उत्तर प्रदेश) उपास्थित रहे।
