नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया नाबालिक पीड़िता को बाल अपचारी के कब्जे से किया गया सकुशल बरामद फरार होने के लिए धीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार के दौरान पुलिस ने लिया अभिरक्षा में, माननीय न्यायालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार की जा रही कार्यवाही पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में वांछितों व वारंटियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्गत निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 रमेश यादव थाना धीना जनपद चन्दौली द्वारा थानाक्षेत्र धीना के ही गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगाने वाले उसी गांव के बाल अपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2023 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना धीना की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को बाल अपचारी के साथ धीना रेलवे स्टेशन के पास से दिनांक 15.01.2024 को समय करीब 10.00 बजे दिन बरामद किया गया व बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा के बाद विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव में यादव व चौहान बस्ती में जाने वाले रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। इससे गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है,जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने समस्या को लेकर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है की आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है।वहीं पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है।ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है।गाँव के यादव बस्ती तक जाने के लिए बीते कुछ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सीवर-सीसी क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। महीनों से नाली जाम है। इससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।गाँव के श्याम लाल यादव,मुकेश यादव,शशि कला यादव,दारा यादव, जसवंत यादव,लाल यादव, राजेश यादव,राधे यादव आदि ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन पुरी तरह बाधित है।ग्रामीण गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है।ग्रामीणों ने कहा की अधिकारियों के शिकायत करने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों ने कहा जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि सड़क पर किसी भी ग्राम पंचायत में पानी बह रहा है तो ठीक नहीं है उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों को दो दिन के अंदर सफ़ाई कराने का निर्देश दिया।

बुजुर्ग ने जिंदा रहते कर डाला अपना क्रिया कर्म 13वीं और किया पिंडदान

मायावती ने कहा मेरे संन्यास लेने की खबरें फर्जी

अयोध्या में मकान बनवाएंगे अमिताभ बच्चन

अयोध्या राम मंदिर में लगेगी श्याम वर्ण के रामलला की मूर्ति

राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के दर्शन करते समय हंगामा

अयोध्या मोबाइल वाणी आप हैं परमेश्वर सिंह जो 60वर्ष की अवस्था में पति पत्नी अपनी जिंदगी के शेष दिन काटने को मजबूर है। ऐसे में झोपड़ी बनाकर अपना जीविकोपार्जन करते नजर आए। इन्हें आवास के साथ शौचालय आदि की अत्यंत आवश्यक है। दुर्गा सिंह मोबाइल वाणी अयोध्या

खजनी गोरखपुर।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार आज खजनी के प्राचीन जयश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हांथ में झाड़ू लेकर सफाई करते हुए सभी मंदिरों को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि सामान्य तौर पर मंदिरों में सफाई रहती है किन्तु गांव देहात में कई मंदिर ऐसे भी होते हैं जिनके आसपास लोग कूड़े कचरे और गंदगी का ढेर लगा देते हैं। सफाई अभियान के द्वारा सभी को यह संदेश देना भी है कि गंदगी न करना और कचरे को कूड़ेदान की जगह कहीं भी फेंक देना उचित नहीं है। साथ ही कचरे का उचित प्रबंधन भी जरूरी है। अपने आसपास स्वच्छता के प्रति सजग और सचेत रहकर भी हम स्वच्छता का महत्व बताते हुए बेहतर संदेश दे सकते हैं। उन्होंने सभी से अपने आसपास के धार्मिक व सामाजिक स्थलों तथा स्कूलों को साफ सुथरा रखने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, केशव राय,रिंकू दूबे,अनिल शुक्ला, बृजेन्द्र तिवारी उर्फ भोलू,जनार्दन तिवारी, प्रभात दूबे सहित अन्य लोग सामूहिक स्वच्छता अभियान में विधायक के साथ मौजूद रहे।

सर्दी में अक्सर आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का डर रहता है।ऐसे में किसान भाइयों के लिए विशेषग्यो द्वारा बताया गया है कि सल्फर के घोल को स्प्रे करें।खेत के पास थोड़ा धुवां सुलगा दे।