नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया नाबालिक पीड़िता को बाल अपचारी के कब्जे से किया गया सकुशल बरामद फरार होने के लिए धीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार के दौरान पुलिस ने लिया अभिरक्षा में, माननीय न्यायालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार की जा रही कार्यवाही पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में वांछितों व वारंटियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्गत निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 रमेश यादव थाना धीना जनपद चन्दौली द्वारा थानाक्षेत्र धीना के ही गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगाने वाले उसी गांव के बाल अपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2023 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना धीना की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को बाल अपचारी के साथ धीना रेलवे स्टेशन के पास से दिनांक 15.01.2024 को समय करीब 10.00 बजे दिन बरामद किया गया व बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा के बाद विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
