गोरखपुर में 18 तक बंद रहेंगे स्कूल इंटर तक की पड़ी छुट्टी प्री बोर्ड परीक्षा के लिए यह निर्देश जारी

Transcript Unavailable.

थाना बबुरी द्वारा 08 शातिर अपराधियों के विरुद्ध की गई गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्री अनिरूद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. नगर के पर्यवेक्षण में अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी जनपद चन्दौली मय गठित टीम द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में थाना क्षेत्र में संगठित अपराध करने वाले अभियुक्तगण 1.रामआसरे पुत्र रामधन निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 67 वर्ष 2. अनिल पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 35 वर्ष, 3. सुनील पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 31 वर्ष, 4. धर्मेन्द्र पुत्र बित्तू उर्फ विपतु निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 35 वर्ष, 5. अमन पुत्र जशवन्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष 6. दीपक पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष , 7. पप्पु पुत्र दुरदेशी निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 38 वर्ष , 8. बोदल पुत्र बलवन्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 25 वर्ष के विरूद्ध थाना बबुरी पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

डीडीयू नगर। को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे संपत्ति तथा यात्री सुरक्षा में तैनात रेलवे सुरक्षा बल थाना डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने स्टेशन में कार्य कर रहे हैं सफाई कर्मचारी तथा उनके सुपरवाइजर के साथ एक समन्वय बैठक किया जिसमें सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर विवेक कुमार, अभिषेक, अजय कुमार, दिलीप कुमार, अजय कुमार संजय कुमार के साथ साथ करीब 60 से 70 सफाई कर्मी मौजूद रहे। उक्त समन्वय बैठक के दौरान आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के द्वारा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर में श्री राम लल्ला के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा निवारक उपायों के तौर पर किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर आरपीएफ, जीआरपी या ऑन ड्यूटी रेलवे कर्मचारी को सूचना देने, स्टेशन परिसर को स्वच्छ व साफ रखने हेतु मुस्तैद रहने जैसे सुझाव दिए और यात्री सुरक्षा व संरक्षा के मद्देनजर तत्परता दिखाने हेतु समझाया बुझाया गया।

प्रेषित आख्या व प्रस्तुत तथ्यों/साक्ष्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा किया गया 02 शातिर अभियुक्त को जिलाबदर पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत चन्दौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाई। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर व प्र0नि0 बबुरी पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(1) गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत कार्यवाई करने हेतु श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर उक्त अपराधी को आगामी 06 माह की अवधि तक के लिए जनपद चन्दौली की सीमाओं को छोड़कर बाहर जाने का आदेश पारित किया गया। पुलिस ने अपराधियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे छह महीने तक जिले के अंदर दिखाई न दें, वरना उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाबदर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास व अपराध का विवरण- 01 थाना अलीनगर अभियुक्त- बब्लू पाल पुत्र जनार्दन पाल नि0- ग्राम परशुरामपुर थाना अलीनगर जनपद- चंदौली

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्रवाल महिला सभा द्वारा खिचड़ी भोज का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने किया उन्होंने कहा की मकर संक्रांति का पर्व दान का प्रतीक है और परस्पर भाईचारा बनाए रखने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत व श्री राम मंदिर के चित्र को नगर की बाल्मिक बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रमुख डॉक्टर सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में पहुंचने का कार्य किया गया

गोला नगर के श्री हनुमान मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिषद में झाड़ू लगाकर सफाई की

अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस का लगातार शिकंजा झोलें में छुपा कर मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 2.480 किग्रा0 गांजा बरामद गांजा की तस्करी करने वाला 01 शातिर तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे थाना चकिया पुलिस को मुरारपुर तिराहे से मिली सफलता चकिया। डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में व श्री सुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेंकिग,अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण,मादक पदार्थो की रोकथाम एंव अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मुरारपुर तिराहे से समय 10.30 बजे अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सोनू राम निवासी ग्राम हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को 2.480 कि0ग्रा0 अवैध गांजा मय मोटरसाइकिल नं. UP67AH4622 की गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी ।गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 008/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना कारित करने का तरीका/पूछताछ विवरण* पूछताछ करने पर अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सोनू राम निवासी ग्राम हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ने बताया कि बिहार मे एक व्यक्ति मुझे लाकर गांजा देता है तथा मेरे द्वारा पुडिया बनाकर अधिक दामो पर घूम घूमकर बेचता हूँ जिससे मुझे काफी मुनाफा होता है और इससे मैं अपना जीवन यापन करता हूँ कि आज मै अपनी मोटरसाइकिल से गहिला बाबा के आगे बिहार से लेकर यह माल अपने घर जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।

शिक्षिका और लीफ आर्टिस्ट कल्पना तिवारी ने प्रभु श्री हरि विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्री राम के मंदिर बनने की खुशी में मदर और पीपल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर राम दरबार आदि की आकृति बनाकर समस्त देशवासियों को मंदिर बनने की बधाई दी