अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस का लगातार शिकंजा झोलें में छुपा कर मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे 2.480 किग्रा0 गांजा बरामद गांजा की तस्करी करने वाला 01 शातिर तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे थाना चकिया पुलिस को मुरारपुर तिराहे से मिली सफलता चकिया। डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में व श्री सुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेंकिग,अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण,मादक पदार्थो की रोकथाम एंव अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मुरारपुर तिराहे से समय 10.30 बजे अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सोनू राम निवासी ग्राम हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को 2.480 कि0ग्रा0 अवैध गांजा मय मोटरसाइकिल नं. UP67AH4622 की गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी ।गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 008/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना कारित करने का तरीका/पूछताछ विवरण* पूछताछ करने पर अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सोनू राम निवासी ग्राम हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ने बताया कि बिहार मे एक व्यक्ति मुझे लाकर गांजा देता है तथा मेरे द्वारा पुडिया बनाकर अधिक दामो पर घूम घूमकर बेचता हूँ जिससे मुझे काफी मुनाफा होता है और इससे मैं अपना जीवन यापन करता हूँ कि आज मै अपनी मोटरसाइकिल से गहिला बाबा के आगे बिहार से लेकर यह माल अपने घर जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।
