Transcript Unavailable.

नहीं निकली धूप गलन बरकरार

आगामी तीन दिनों तक अत्यधिक सर्दी होने सम्बन्धी मौसम विभाग के अपडेट से चिंतित किसानों को कृषि जानकारों ने बताया कि खेतों की सिंचाई मत करें।सल्फर,जिंक,यूरिया की टॉप ड्रेसिंग कर फसल की इम्युनिटी बनाये रखें।

4 फरवरी से होगा लोग कलाओं का संगम

तीन सीएचसी पर शुरू हुई अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा

बेनीगंज/हरदोई_पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिवंगत राम लखन अंजना की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के बेलहैया सड़क मार्ग पर बनी श्री अंजाना की प्रतिमा के समीप जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उरई जालौन से आई राखी आजाद ने हनुमान जी की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मंगलवार दिन को शुभ मुहूर्त कह अपने गीत में कलयुग के बीर बजरंग बली सब पर कृपा करो की वंदना की। उसके बाद, लिए चाहवे जग के पालन कन्हैया वहीं बने। विष्णु पार्थ, बलराम भइया दो रूप लेकर धरा पर हैं आए, गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके जवाब में कानपुर से पधारे लाल मन चंचल ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भाइयों सहित माता सीता को पूज्य बताया, और दो रूप में करतार का अवतार हुआ, द्वापर में पालनहार का अवतार हुआ जैसे गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता उमेश चंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि विमल किशोर ने दिवंगत राम लखन अंजाना के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा गायक लाल मन चंचल व राखी आजाद को पुष्प भेंट कर किया। वहीं दोनों कलाकारों को इक्यावन सौ रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन राम लखन अंजाना के पुत्र रूपेश अंजाना द्वारा किया गया। इस दौरान तमाम लेाग मौजूद रहे।

जनपद लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित नान्हू की बाग में ग्रामीणों ने एक युवक का शव मफलर से लटकता देख कर पुलिस को सूंचित किया।पुलिस ने शव को पीएम हेतुअसप्ताल भेज दिया है।मृतक की पहचान इटौंजा निवासी अड़तीस वर्षीय दीपू यादव के रूप में हुई।वह जगदीश पुर अपने बड़े भाई सुशील की ससुराल बुधवार को आया था।

बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरैनिया में सोशल आडिट टीम की बैठक हुई। इस दौरान सोशल आडिट टीम के कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा के द्वारा गांव के ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सत्यापन भी किया गया। सोशल आडिट टीम की बैठक में दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे और उनके द्वारा ग्राम प्रधान के विकास कार्यों को लेकर जानकारी भी दी गई, साथ ही साथ इस दौरान पीएम आवास आदि योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव श्रवण कुमार पासवान बहु उपस्थित रहे।

मेहदावल तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय का जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश प्रभात कुमार दुबे भी उपस्थित रहे और साथ ही साथ एसडीएम अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित है। आज के उद्घाटन के दौरान जिला जज ने कहा कि ग्राम न्यायालय के खुलने से यहां के लोगों को अब जनपद के सत्र न्यायालय में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वाहन चालान विद्युत सहित अनेकों मामलों के लिए अब मेहदावल तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में ही त्वरित न्याय मिल सकेगा। इस दौरान बार अध्यक्ष गोपाल राय सहित अनेको अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

चाइल्ड राइट एंड यूके आर्थिक सहयोग से जैन मित्र न्यास व मानवाधिकार जन निगरानी समिति के तत्वाधान में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति एवं मातृ समिति सदस्यों के साथ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए सामुदायिक आधारित कुपोषण प्रबंधन के मुद्दे पर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ