मेहदावल तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय का जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश प्रभात कुमार दुबे भी उपस्थित रहे और साथ ही साथ एसडीएम अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित है। आज के उद्घाटन के दौरान जिला जज ने कहा कि ग्राम न्यायालय के खुलने से यहां के लोगों को अब जनपद के सत्र न्यायालय में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वाहन चालान विद्युत सहित अनेकों मामलों के लिए अब मेहदावल तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में ही त्वरित न्याय मिल सकेगा। इस दौरान बार अध्यक्ष गोपाल राय सहित अनेको अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
