दूध के टैंकर की टक्कर से बिखर गया मजदूर का परिवार
सर्दी के कारण दुधारू पशुओं का दूध घट रहा है।ऐसे में बुजुर्ग पशु पालकों ने बताया कि सरसों का 100 ग्राम तेल,सरसों की 250 ग्राम खली तथा 100 ग्राम सतावर को गुड़ में उबाल कर जानवरों को खिलाने से दूध नहीं घटेगा।पशु स्वस्थ रहेगा तथा सर्दी नहीं लगने पाएगी।
सर्दी के समय अक्सर बच्चों को सर्दी लगने पर नाक बहने,पसलियां चलने,दस्त आने,तथा अपच होने पर दादी के घरेलू नुस्खों में जायफल तथा हरण को सिल पर घिस कर दूध में मिला कर दिन में सुबह शाम पिला दें।इसी के साथ ही सर्दी से बचाव हेतु सरसों तेल में मेथी,कपूर,अजवायन तथा लहसुन पका कर इसके तेल की शरीर पर मालिस करे।बच्चों तथा बूढ़ों की सर्दी में अत्यधिक लाभ मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने सम्बंधित बैठक हुई आयोजित। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का उद्देश्य भारत की निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी और इसके लिए आम आदमी को जागरूक करना है, जिससे मताधिकार के प्रति लोगो में जिम्मेदारी और कर्तव्य का बोध हो और मतदाता मतदान के प्रति उत्साहित रहें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेगें हम’’ को सफल और मजबूत बनाने की दिशा में हम सबको मिल कर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना तथा कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रति जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2024 को मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसतरह से तमाम चर्चा हुई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, प्रधानाचार्या निशा यादव, जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय, सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्जुन, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मुझे रोजगार समाचार पसंद है
मेंहदावल नगर में शनिवार की दोपहर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मेंहदावल के प्रेमलता महिला महाविद्यालय से निकलकर रोडवेज तिराहा, ठाकुर द्वारा, अंजहिया बाजार, टड़वरिया होते हुए पूरे शहर में घूमी। बच्चो के द्वारा बने राम, सीता, हनुमान आदि के रूप बेहद मनमोहक थे। इस दौरान प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के एमडी अंजना पांडेय, विनय सिंह, सुनील अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।
मेंहदावल विकास खंड के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईला में नव युवक क्रिकेट क्लब द्वारा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में फरेंदा ने बघौली को 90 रन से हरा दिया। इस दौरान अनुपम मिश्र, गिरजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव, पिंटू निषाद, बृजेश कुमार, संजय गौंड़, विजय प्रकाश, काजू यादव, हजरत अली, अच्छेलाल, विकास कुमार, गोविंद समेत तमाम खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।
आसन पर विराजमान हुये रामलला,पाकिस्तान की हिंगलाज शक्तिपीठ आएगा जल
अयोध्या धाम में मंदिर होंगे स्वच्छ, चढ़े हुए फूलों से बनाई जाएगी धूप, मिलेगा रोजगार
आदर्श व्यापार मंडल ने चिनहट बाजार में निकाली "राम पदयात्रा"
