मुंबई से लखनऊ आ रहा एयर इंड‍िया का व‍िमान कोहरे की वजह से लौटा वापस

समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर दिखी कई योजनाओं की झलक

यूपी सरकार के मंत्री बोले, इंडिया गठबंधन सिर्फ नकारात्मकता और नफरत की बुनियाद पर खड़ा है

फ्लैट में चल रही थी पार्टी, नौवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

कड़ाके की ठंड से कांपा प्रदेश, मेरठ में टूटा 21 साल का रिकार्ड

पीएम आवास की किस्त देने के लिए मांगी रिश्वत

सीएम योगी बोले, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बिंदु बन रहा उत्तर प्रदेश

200-200 के जत्थे में श्रद्धालुओं को कराए जा रहे दर्शन

वीआईपी दर्शनार्थियों से सरकार की अपील

कुशीनगर नगर जनपद के जिला अस्पताल पर जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया की शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 24.01.2024 को जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर धूस स्थान, पडरौना कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आज से 03 दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सदर विधायक, मनीष जायसवाल जी रहे। विधायक जी द्वारा जन्म ली कन्याओं की माताओं जिसमें श्रीमती सरोज विश्वकर्मा पत्नी विनय विश्वकर्मा, श्रीमती फैजुन नेशा पत्नी शमसेर, श्रीमती आराधना शर्मा पत्नी रोशन शर्मा, श्रीमती अफसाना पत्नी इन्तेहाक, श्रीमती गुड़िया देवी पत्नी राकेश चौहान, श्रीमती फूलमती देवी पत्नी हरिकेश, श्रीमती सुमन देवी पत्नी फूलबदन, श्रीमती ममता देवी पत्नी दिलीप प्रसाद, श्रीमती कविता देवी पत्नी दुर्गेश, श्रीमती अंजली देवी पत्नी जितेन्द्र इत्यादि को मिष्ठान, सॉल, बेवी किट, गुडिया, इत्यादि उपहार स्वरूप प्रदान दिया गया तथा मा० विधायक मनीष जायसवाल जी द्वारा कन्या सुमंगला योजना के बारे लाभार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार द्वारा महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया तथा बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ भी किया गया। इस मौके पर एच०एस राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अमित राय, मा० अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, कुशीनगर, श्रीमती राजेश्वरी कुमारी नर्स ऑफिसर, जिला समन्वयक प्रीति, वन्दना, वन स्टॉप सेन्टर के रीता यादव, चाईल्ड लाईन से आदर्श सिंह, जिला प्रावेशन कार्यालय के राजू कुमार, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहें।