मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कांग्रेस पर बनाया बसपा को गठबंधन में शामिल करने का दबाव
डीजी प्रशांत कुमार और आईजी मंजिल सैनी को गैलेंट्री अवार्ड
घने कोहरे में डूबा यूपी, शीतलहर का प्रकोप
आज रिकॉर्ड संख्या में पहुंच सकते हैं भक्त, सुबह 6 से रात 10 तक होंगे दर्शन
आर्यकुल कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का हुआ लाइव प्रसारण
कैसे और कौन तय करता है मुख्य अतिथि हम किन देशों को महत्व देते रहें इस बार फ्रांस ही क्यों
करंडा। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने करंडा ब्लॉक में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारी व गांव के प्रधान राजेश बनवासी ने ब्लाक कर्मियों को लेकर कहा कि करंडा ब्लॉक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कहा कि ब्लॉक में कुछ लोगों द्वारा लूट, कमीशन खोरी, घूसखोरी का काम चरम सीमा पर हो रहा है। आवास के नाम पर, शौचालय के नाम पर, ऑडिट कराने के नाम पर, जानवरों को भूसा खिलाने के नाम पर ग्रामीणों से सिर्फ अवैध उगाही ही की जा रही है। कहा कि ब्लॉक में बैठे लोगों का कमीशन बंधा हुआ है। आरोप लगाया कि आवास में जांच के नाम पर घूस लेकर कोरम पूरा किया जाता है। विकास कार्य कराने के एवज में सचिवों को फिक्स रेट चाहिए होता है। बिना धन लिए ये फाइलों को आगे नहीं बढ़ाते। कहा कि इन्हीं वजहों से ब्लॉक का विकास नहीं हो पाता। इसके बाद अपनी मांगों का पत्रक एडीओ आईएसबी को सौंपा। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 जनवरी को डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
गाजीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत पावहारी समाधि स्थल व नागा बाबा धाम आरी पहाड़पुर,सितापट्टी पर भगवान श्री राम के दिनांक 22-1- 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान श्री नागा बाबा स्मारक सेवा समिति आरी पहाड़पुर, सीता पट्टी द्वारा दिनांक 14-1- 2024 से दिनांक22-01-2024 तक लगातार रामायण का पाठ और कीर्तन किया जा रहा है, जिस कार्यक्रम में दिनांक 22 जनवरी को रामचरितमानस का पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण होगा। समिति अध्यक्ष मदन मोहन सिंह राजू ने बताया की शाम 22 जनवरी को श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नागा बाबा धाम पवहारी बाबा समाधि धर्मशाला तालाब पर प्रत्येक भक्तों क्षेत्रवासियो द्वारा एक दीपक भगवान श्री राम के नाम पर जलाया जायेगा जिसमे सभी रामभक्त क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।
Transcript Unavailable.
रोजगार मेले में मिला युवाओं को सुनहरा अवसर
