ब्यूरो चीफ पीलीभीत एह तसामूलहक खां पीलीभीत में शव को ठेले पर ले जाने के मामले में है सीएमओ ने संज्ञान लिया है तत्काल एमओआईसी व फार्मासिस्ट को हटा दिया है साथ ही वार्ड बॉय को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल 2 दिन पहले पीलीभीत के थाना बिलसंडा में पड़ने वाले गौहनिया गांव से 90 वर्षीय देवकी देवी को जली हुई अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा लाया गया था जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था बाद में परिजन देवकी देवी को एंबुलेंस से ना ले जाकर ठेले पर लेकर गांव तक गए और अंतिम संस्कार कर दिया पूरे मामले का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया मामले में सीएमओ ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है। सीएमओ की इस कार्यवाही से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। बाइट-आलोक कुमार/सीएमओ

गाजीपुर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मंगलवार को आरटीआई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामूहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 236 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 04 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह तथा 232 हिन्दू जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने नव विवाहित जोडो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किए

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन, गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में खण्ड विकास परिसर, करण्डा गाजीपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडेक्को इण्डिया प्रा0लि0,वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूव रिपेंयर सर्विस, क्वैस कार्पोरेशन, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 07 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 272 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 156 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला- राजकीय आई0टी0आई0 परिसर गाजीपुर में दिनांक-31.01.2024 को आयोजित होगा।

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित चहारन चट्टी की तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हौसला बुलंद चोरों ने शटर चाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार की रात्रि सोचन गुप्ता व संजय गुप्ता की किराने की दुकान में और चंदन कुमार के मेडिकल स्टोर में शटर चाड़कर चोरी की गई है। इसमें सोचन के यहां से तीस हजार तीन सौ पचास रुपया, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क व डीबीआर, संजय गुप्ता के यहां से पन्द्रह हजार सात सौ पचास रुपया व चंदन राम की दुकान से इक्यावन सौ बीस रुपये चोरी हुई है। सुबह टहलने निकले लोग शटर का एक हिस्सा उठा देख शसंकित हुए। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने छानबीन किया तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की छानबीन प्रारंभ कर दिया।

भारत सरकार एवं इसराइल सरकार के बीच हुए एमओयू के अन्तर्गत व्यवसाय मेसन प्लास्टरिंग वर्क, मेसन सेरेमिक टाइलिंग, मेसन बिल्डिंग फ्रेमवर्क तथा मेसन आयरन वेन्डिंग के क्षेत्र में इजराइल में भारतीय श्रमिको को 01 लाख 37 हजार प्रतिमाह वेतन पर सेवायोजित किये जाने हेतु 23 जनवरी, 2024 से 30 जनवरी, 2024 तक राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में कुशल श्रमिको का स्किल टेस्ट इजराइल की टीम के द्वारा लिया गया जो सकुशल सम्पन्न हुई। कुशल श्रमिको के स्किल टेस्ट का निरीक्षण कुणाल सिल्कू, विशेष सचिव श्रम एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा समय-समय पर किया गया तथा उनके द्वारा प्रधानाचार्य राज कुमार यादव एवं उनकी टीम की प्रशंसा की। निदेशक के मार्गदर्शन में एनएसडीसी के सहयोग से इजराइल के द्वारा आयी हुई टेस्टिंग टीम के द्वारा कुशल श्रमिकों के द्वारा स्किल टेस्टिंग का कार्य किया गया ।

उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त संथिल पाण्डियन सी. ने बताया कि देशी मदिरा की 1202, विदेशी मदिरा की 679, बीयर की 280, भांग की 291 दुकानों तथा 64 मॉडल शॉप के व्यवस्थापन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी दिनांक 30.01.2024 को प्रदेश के 73 जिलों में संपादित की गई। इसमें देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग रूपया 141 करोड़ की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। देशी मदिरा की व्यवस्थित हुई 495 दुकानों में लगभग 2.10 करोड़ बल्क लीटर कोटा व्यवस्थित हुआ। ई-लॉटरी के प्रथम चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 6521 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग रूपया 26.73 करोड़ प्राप्त हुआ है। 1430 अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में संपन्न कराया जायेगा।

इटावा। जनपद के तहसील चकरनगर विकासखंड के अंतर्गत भारे श्वर महादेव मंदिर पर भारत विकास परिषद रुद्राभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे। आपको बताते चलें कि भारत विकास परिषद रुद्राभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन स्वर्गीय श्री राम किशोर गुप्ता जी की स्मृति में श्री कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू सदस्य द्वारा आयोजित कराया जिसमें विशिष्ट अतिथि नेहा राय वर्मा, डॉक्टर रमेश चंद्र शुक्ला की गरिमांमयी उपस्थिति में हुआ है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्रीय गीत गाकर शुरुआत की।

काशी, 30 जनवरी 2024, बनारस यूथ थिएटर एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक भारतीय शास्त्रीय अभिनय कार्यशाला का उद्घाटन सत्र आज भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के विश्वनाथ सभागार में विश्वनाथ सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप आचार्य बिहारी लाल शर्मा ( कुलपति • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ) ने कहां की संस्कृत भाषा समसामयिक भी है एवं आवश्यक दी इसके उत्थान, प्रगति के मार्ग निरंतर चलते रहने चाहिए, बनारस यूथ थिएटर का यह सुंदर प्रयास है। विशिष्ट अतिथि डॉ. चारूचंद्र त्रिपाठी ( प्रधानाचार्य • भारतीय शिक्षा मंदिर ) जी ने संस्कृत भाषा के महत्व को बताया एवं श्री प्रवीण कुमार गुंजन ( निदेशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, वाराणसी केंद्र ) ने बताया कि बनारस यू थिएटर रंगमंच की क्षेत्र में काशी में उत्तम कार्य कर रहा है मैं बहुत प्रभावित हूं की उत्कर्ष उपेंद्र सहस्त्रबुद्धे रंगमंच के लिए इस प्रकार से समर्पित है।

स्वस्थ बने तेज बने

हरदोई।जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में पलिया -बेड़ी जोर मार्ग पर मंगलवार की सुबह कोहरे के चलते एक बोलेरो और ब्रेजा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर होगयी।जिसमे ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए।हालांकि कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गये। आप को बता दें कि मंगलवार की सुबह हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया -बेड़ीजोर मार्ग पर कोहरे की बजह से एक बोलेरो व ब्रेजा कार पलिया गांव से कुछ दूरी पर गंभीरी पुल के पास मोड पर दोनो गाड़ियां टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की ब्रेजा के परखच्चे उड़ गये।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेजा गाड़ी का एयर बैग खुलने से गाड़ी में बैठी सवारियों को मामूली चोट लगी लेकिन वह बाल बाल बच गए। दोनों वाहन अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव के ही बताये जा रहे हैं।