भारतीय वन्यजीव संस्थान ने किया सर्वे

नेपाल के गज का तराई में राज

मौसम की मांर निमोनिया पीड़ित 10 बच्चे भर्ती

जिले को मिले 114 नए लेखपाल

पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया महोदय श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू ST No 346/95 धारा 26 वन अधिनियम थाना चकिया चन्दौली से संबंधित वारंटी अभि0 प्रेम पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम गढ़वा थाना चकिया जनपद चन्दौली को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

झोले में छिपाकर ले जा रहे 19.070 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे। थाना अलीनगर पुलिस टीम को मानसरोवर पोखरा के पास से मिली बड़ी सफलता जनपद शाहजहाँपुर निवासी अभियुक्तगण अवैध गांजे को बिहार प्रान्त में ले जाकर बेचने वाले थे। अवैध गांजे की अनुमानित कीमत 02 लाख 60 हजार रुपए। *चन्दौली।* जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अपराध में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवम् जुर्म जरायम के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डॉ. अनिल कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन एवम् क्षेत्राधिकारी पं. दी.द.उ.नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मानसरोवर पोखरा के पास से कुल 2 शातिर धर्मपाल पुत्र स्व. राम सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उम्र करीब 25 वर्ष तथा दारा उर्फ धर्मपाल पुत्र स्व. शोभाराम निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 23 वर्ष के लिये झोले से 19.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 12/24 धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ विवरणः-* अभियुक्तगण से पूछताछ पर बतायें कि हम लोग कभी - कभी अपने जिले से पूर्वांचल के जिलो में आते हैं। यहां मुगलसराय में हम लोगों से एक व्यक्ति की मुलाकात हुई थी उसने हम लोगों से कहा था कि हर महीने के अन्तिम तारीख को मुगलसराय स्टेशन के बाहर मिलना तथा मैं गांजा दूंगा जिसे बिहार की तरफ ले जाकर बेचना तथा जो पैसा मिलेगा उसमें से मेरा हिस्सा लाकर दे देना। इस सम्बन्ध में विवेचना से अन्तरप्रान्तीय गिरोह के अन्य सदस्यों को प्रकाश में आने की संभावना है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपने संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के क्रम में विस्तार कर रही है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राज्य कार्यकारिणी इसी क्रम में चंदौली जनपद के शहाबगंज ब्लॉक के महमूद आलम को प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी पार्टी के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी के द्वारा महमूद आलम को प्रदेश सचिव नामित किए जाने सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र में अपने सभी संगठनों को मजबूत करने में जुटी हुई है। यही वजह है कि चन्दौली के शहाबगंज ब्लॉक के रहने वाले महमूद आलम को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया है।

चकिया। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के नगर चकिया में आज जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रहरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से आलोक जायसवाल को चकिया नगर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आपको बता दे की चकिया नगर के अध्यक्ष आलोक जायसवाल के होने पर लोगों में बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने कहा कि अपने वैश्य समाज के सभी जातियों को संगठित करने का पूरा प्रयास करूंगा, इस पद की गरिमा को बनाए रखूंगा, समाज के हर लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शरण जायसवाल अध्यक्ष चंदौली के द्वारा किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के अनिल केसरी, कैलाश प्रसाद जायसवाल, मोहन वर्मा, रतन खत्री, दिनेश कसौधन, प्रभात जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रिंकू मोदनवाल सभासद, सुशील जायसवाल, विजय जायसवाल, लकी जायसवाल उपस्थित रहे।

शासन ने सरकारी कार्यालयों में समय से मौजूद रहकर जन सुनवाई करने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है लेकिन मेंहदावल ब्लॉक में अधिकारी व मातहतों कर्मियों के लिए शासन के निर्देश मायने नहीं रखते। गुरुवार को विकास खंड के कार्यालय में अफसर लेट लतीफ ही पहुंचे। आम नागरिकों के इस दर्द व अफसरशाही की मनमानी हुई जांच में देखने को मिला गुरुवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालयों पर अधिकांश अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके तहत सवा दस बजे के बाद कार्यालयों का रुख किया गया। मनमानी न सिर्फ कर्मचारियों में देखी गई बल्कि अधिकारी भी पूरी तरह मनमानी करते दिखे।

चंदौली.... अनियंत्रित ट्रक रेलिंग से टकराई तेज आवाज के साथ ट्रक के उड़े परखच्चे तेज रफ्तार ट्रक के टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हुई ट्रक ट्रक में बैठा खलासी गंभीर रूप से घायल घटना में ट्रक चालक कूदकर हुआ फरार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती ट्रक आलू लादकर मुगलसराय की तरफ से जा रहा था बिहार चंदौली नगर पुलिस चौकी के समीप की घटना।