शासन ने सरकारी कार्यालयों में समय से मौजूद रहकर जन सुनवाई करने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है लेकिन मेंहदावल ब्लॉक में अधिकारी व मातहतों कर्मियों के लिए शासन के निर्देश मायने नहीं रखते। गुरुवार को विकास खंड के कार्यालय में अफसर लेट लतीफ ही पहुंचे। आम नागरिकों के इस दर्द व अफसरशाही की मनमानी हुई जांच में देखने को मिला गुरुवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालयों पर अधिकांश अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके तहत सवा दस बजे के बाद कार्यालयों का रुख किया गया। मनमानी न सिर्फ कर्मचारियों में देखी गई बल्कि अधिकारी भी पूरी तरह मनमानी करते दिखे।
