किसानों पर आफत बनकर बरसी बेमौसम बरसात इन फसलों के नुकसान से अन्नदाता को लगी भारी चपेट शाहजहांपुर मिर्जापुर/ तेज हवा के साथ बे मौसम हुई बारिश होने से खेतों में खड़ी लहलहा रही गेहूं की फसल जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ी बेदर्द मौसम ने किसानों की फसल को लगभग पूरी तरह से चौपडट कर दिया शुक्रवार रात से शुरु हुई बारिश ने जहां ठंड बड़ा दी वही दूसरी तरफ किसानों को पसीना ला दिया साथ हीं आलू की खुदाई पर भी असर पड़ा है साथ ही कटी हुई सरसो को भी काफी नुकसान पहुंचने की उम्मीद बढ गई है रात से बारिश रुक रुक कर हुई लेकिन शनिवार को हुई तेज बारिश से खेत पानी से लबालब भर गए स्कूल व काम पर जाने वाले लोग छाता के लिए और गर्म कपड़ों पहने हुए नजर आए हैं बारिश होने से आलू व सरसो की फसल को बड़ा नुकसान होना तय माना जा रहा है जानकारों का कहना है कि पकी हुई फसल में पानी भरने से आलू सड़ सकता है और कटी पड़ी सरसो की फसल भी खराब हो सकती है किसानों का कहना है कि एक तो आलू की पैदावार में पहले से ही कमी आई है और उस पर हुई बरसात किसानों पर आफत बनकर बरसी कोहरा और पाला पढ़ने पर किसानों ने दवाओं का छिड़काव कर आलू को जैसे तैसे बचा तो लिया लेकिन उत्पादन को घटने से नहीं रोक पाए अब आलू की फसल पक कर तैयार है इन दिनों किसान आलू की खुदाई करने जुटा था मौसम बिगड़ने से आलू की खुदाई रूक गई माना जा रहा है कि ऐसी बरसात में आलू भी खराब हो सकता है