तमकुही विकास खंड के छहूँ में वर्ष 2022 में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें काफी संख्या मे मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।अनेक मजदूरों ने रोजगार सेवक पर जाबकार्ड नहीं देने,रोजगार देने में पक्षपात करने सहित कई आरोप लगाये।सभी मजदूरों की शिकायत थी कि मजदूरी कम मिल रही है। जिससे उनका इस योजना में काम करने से मोहभंग हो रहा है।
