लखीमपुर खीरी। लखीमपुर- देवकली-अलीगंज मार्ग अब को अब सात मीटर चौड़ा किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग ने जिला स्तरीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 93.13 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ी हो जाने के बाद करीब 10 लाख की आबादी को फायदा होगा। यह रोड करीब पांच साल से खराब है, अभी तक पैच वर्क करके काम चलाया जा रहा था।