दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कि किसी भी विषय में थोड़ा सा ही ज्ञान प्राप्त होने पर यह समझने लगते हैं कि वे दुनिया के सबसे अधिक ज्ञानी व्यक्ति हैं और फिर अपने तुच्छ ज्ञान के बल पर सामने वाले को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि वे यह नहीं जानते हैं ज्ञानी व्यक्ति वो नहीं कहलाता है, जो कि काफी बातें जानता है, बल्कि वास्तव में ज्ञानी उन्हें माना जाता है जो कि कम मगर काम की बातें जानता है।
