विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का नाम एनआरएचएम घोटाले में आया था। जिसके बाद से इनकी जांच चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश पर लखनऊ विजलेंस ने इनकी संपत्ति जांच के लिए मुकदमा दर्ज किया था एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक पर कुछ दिन पूर्व लखनऊ विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार की दोपहर विजिलेंस टीम ने अचानक छापा मारा। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची विजिलेंस की तीन टीमों ने पूर्व विधायक के बहराइच शहर स्थित आवास, कार्यालय व पयागपुर स्थित आवास पर संपित्त की जांच की। इस दौरान घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पूर्व विधायक, उनके भाई मौके पर मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे की छापेमारी के बाद टीम वापस चली गई।