शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गहोरा के गांव मुरीदापुर के ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि की मनमानी के चलते गांव में खुद ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। पाइप लाइन डालने से खोदी गई गलियों की मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों ने प्रधान की लापरवाही के चलते खुद ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है।