संडीला- एनएच 731 के कराए जा रहे निर्माण मैं कस्बा में बाईपास ना बनवाए जाने से लोगों में रोष पनप रहा है बाईपास न होने से कस्बा में बड़े वाहनों व यातायात का और दबाव बढ़ने की संभावना है इससे जाम की समस्या बढ़ेगी और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा हरदोई लखनऊ मार्ग को एनएच 731 घोषित किए जाने के बाद चौड़ीकरण कराया जा रहा है कस्बा से निकलने वाले मार्ग पर बाईपास हुआ अंडरपास बनवाए जाने की लोगों को सही जानकारी ना मिल पाने से आक्रोश है कस्बे के गयाधर तिवारी महेश गुप्ता अशोक कुमार संजय जयसवाल अभिषेक तिवारी बबलू जायसवाल आदि ने बताया कि हरदोई वह शाहाबाद में बाईपास बनाया जा रहा है जबकि संडीला में पुल बनाए जा रहे है