उत्तरप्रदेश राज्य के देवरिया जिला से वंदिता श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदुषण एक प्रकार का धीमा जहर है जो हवा,पानी,धूल आदि के माध्यम से न केवल मनुष्य बल्कि जीव जंतु ,पशु पक्षियों ,पेड़ पौधों और वनस्पतियों को भी सड़ा गला कर नष्ट कर देता है. आज प्रदूषण के कारण ही प्राणियों का अस्तित्व खतरे में है, इसी कारण बहुत से प्राणी,जीव जंतु, पशु पक्षी तथा वन्य पक्षी विलुप्त हो गए हैं। इसे रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं ,निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें , प्लास्टिक का कम प्रयोग करें और धूम्रपान ना करें। ऐसा करके हम पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें सकते है।
