बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड के हराजी पंचायत के वार्ड संख्या 13 से मंजु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह शौचालय के लिए आवेदन कहाँ से करेंगी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लेने पर भाजपा के द्वारा जगह-जगह चौपाल लगाकर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को बता रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुजरात के तटीय इलाकों के साथ देश के कुछ अन्य हिस्सों के लिए चुनौती बने चक्रवात बिपरजॉय से मुकाबले की तैयारी में बड़ा योगदान पिछले कुछ सालों में आपदा प्रबंधन की दिशा में उठाए गए अहम कदमों का भी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस दौरान आपदाओं से निपटने के लिए न केवल एनडीआरएफ को सशक्त किया है, बल्कि राज्यों को भी सहायता दी गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों को रैगिंग मुक्त रखने की तैयारी भी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) ने इस दिशा में कई अहम कदम उठाए है। इसमें रैगिंग के रोकथाम से जुड़े पहले से प्रचलित नियमों को और सख्ती से साथ जहां सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अमल में लाने के लिए कहा गया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
इन दिनों इंटरनेट पर एक वेबसाइट तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वेबसाइट के द्वारा दावा किया जा रहा है कि वे PSU तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप डीलरशिप की पेशकश कर रहे हैं। जिसकी जांच फैक्ट चेक करने वाली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पीआईबी फैक्ट चेक ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
देश के 12 से अधिक राज्य ऐसे हैं जहां लोगों को चिलचलाती गर्मी, उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तूफान के चलते गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य प्रचंड चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व बताया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से राखी सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा सिंह से साक्षात्कार किया। जिसमे रेखा सिंह लाडली योजना के बारे में जानकारी चाहती हैं
सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की बुकिंग के लिए बनाए गए कोविन ऐप पर अपलोड की गई नागरिकों की निजी जानकारी में कथित सेंधमारी की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसकी गहन जांच की मांग की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
