Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जुड़कन मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कर मध्य विद्यालय में 8 शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पथ पर चलने का संकल्प लिया गया
सतुवान पर्व को लेकर धर्म जागरण मंच के द्वारा समरसता भोज का आयोजन दरौली घाट पर किया गया। इस दौरान धर्म जागरण के सदस्यों और श्रद्धालुओं के बीच चना, मक्का और जौ का सतु के साथ विभिन्न तरह के अचार लोगों के बीच भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के लोगों द्वारा विद्वत कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन के सदस्य गिरधारी प्रसाद ने बताया कि सत्तू हमारा प्राचीन सभ्यता की भोजन है। यह सुपाच्य और हल्का भोजन है, साथ ही गर्मी के दिनों में यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बनाकर रखता है। मोटा भोजन होने के कारण यह हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। इस सभ्यता को जीवित रखने के लिए यह भोज का आयोजन किया गया है।
बिहार राज्य के सारण जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी से कहते हैं कि आग लग जाने से 18 घर के सामान जल कर राख हो गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें
सिवान: बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव की 132वीं जयंती समारोह के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खेड़ाय स्थित बाबा साहेब आदम कद प्रतिमा पर भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, मुखिया पिंटू कुशवाहा समेत तमाम बुद्धिजीवी एवं गणमान्य वर्ग के लोगों ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर माले विधायक ने कहा कि बाबासाहेब ने हमेशा ही समाज के दबे कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने की कोशिश की। उनके द्वारा बनाए गए संविधान से आज हमारा देश के लोगों को स्वतंत्रता और मौलिक आधार मिले हुए हैं। हम सभी को उनके बताए मार्गो का अनुसरण करते हुए उस पथ पर चलने की कोशिश करनी चाहिए और संविधान के प्रति हमेशा निष्ठावान बना रहना चाहिए।
Transcript Unavailable.
सिवान: दरौली प्रखंड के दरौली पंच मंदिरा घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में सतुआन के अवसर पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान दूर दराज से आए लोगो ने सुबह उठकर धार्मिक अनुष्ठान किया। उसके बाद वहां मौजूद पंडितो द्वारा उनका विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। घाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगाते दिखे। दूरदराज से पहुंचे पंच मंदिरा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था, विश्वास और उमंग के साथ स्नान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
